{"_id":"5dc9b6158ebc3e5b232d9a4b","slug":"atal-vidya-mandir-became-in-city-lalitpur-news-jhs152303553","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी का अटल व्रिद्या मंदिर जिले में बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी का अटल व्रिद्या मंदिर जिले में बनेगा
विज्ञापन
ललितपुर। श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाई के लिए नवोदय विद्यालय जैसी सुविधा देने के लिए जिले में अटल विद्या मंदिर स्थापित किया जाएगा। पहले यह विद्यालय झांसी के कटेरा कसबे के लिए स्वीकृत हुआ था, लेकिन इसे बाद में ललितपुर जिले के ग्राम धौर्रा में बनवाने का निर्णय लिया गया है। इसके निर्माण की लागत 50 करोड़ रुपये खर्च होगी।
शासन ने मजदूरों के बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने का निर्णय लिया है। प्रदेश भर के सभी मंडलों में विद्यालय बनाने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। इसमें झांसी मंडल का विद्यालय कटेरा में बनाने का निर्णय लिया गया था लेकिन, ललितपुर जिले में श्रमिकों की खराब स्थिति को देखते हुए अब इसे कटेरा के स्थान पर धौर्रा में बनाने का निर्णय लिया गया है। ग्राम धौर्रा में विद्यालय बनाने के लिए 17 एकड़ जमीन अधिगृहीत कर ली गई है। कक्षा छह से 12 वीं तक के एक हजार बच्चों के पढ़ने की सुविधा इस स्कूल में रहेगी। इसमें से पांच सौ छात्राएं और पांच सौ छात्र होंगे। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को बनाया गया है।
अटल विद्या मंदिर नवोदय विद्यालय की तर्ज पर काम करेगा इसमें विद्यालय कैंपस में ही छात्र- छात्राओं के रहने की सुविधा होगी। परिसर में ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नर्स व चिकित्सीय स्टाफ होगा। खेल का मैदान, छात्र एवं छात्राओं का हॉस्टल समेत वह सभी सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
श्रमिकों की आय बहुत कम होती है, इसलिए वह चाहते हुए भी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दिला पाते हैं और समय से पहले बच्चे पढ़ाई छोड़ देते हैं। इस कारण उनके बच्चों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पाता है। इसे देखते हुए श्रम विभाग श्रमिकों का पंजीयन कर रहा है। इस पंजीयन का लाभ उनके बच्चों को पढ़ाई में मिलेगा। अटल विद्या मंदिर में केवल उन्हीं श्रमिकों के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा, जो श्रम विभाग में पंजीकृत होंगे।
प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, बहुत जल्द इसे स्वीकृति मिल जाएगी। पहले यह विद्यालय झांसी जिले के कटेरा में बनना था, लेकिन मजदूरों के हितों को देखते हुए इसे ललितपुर जिले में बनाया जा रहा है।
- डीपी अग्रहरि, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी