{"_id":"5ed543b48ebc3e90b43df3ff","slug":"assistance-teacher-will-be-counsling-to-3-june-lalitpur-news-jhs168054036","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन से होगी सहायक अध्यापकों की काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन से होगी सहायक अध्यापकों की काउंसलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। सहायक अध्यापकों की काउंसलिंग राजकीय इंटर कॉलेज में तीन जून से छह जून तक सुबह नौ बजे से शाम को पांच बजे तक होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश ने बताया कि काउसंलिंग स्थल पर मात्र अभ्यर्थी को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश से पूर्व उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी तथा सैनिटाइजर से हाथ साफ कराए जाएंगे और सोशल डिस्टेंसिग का पालन कराया जाएगा।
प्रवेश के समय अभ्यर्थी को अध्यापक भर्ती परीक्षा- 2019 हेतु किए गए आवेदन पत्र में वर्णित फोटो पहचान पत्र व जनपद आवंटन सूची का वह पृष्ठ जिस पर अभ्यर्थी का नाम अंकित हो, दिखाए जाने पर ही काउंसलिंग स्थल पर प्रवेश की अनुमति होगी। अभ्यर्थी काउंसलिंग स्थल पर चस्पा विवरण के अनुसार अपने काउंसलिंग कक्ष में बैठेंगे, अन्यत्र कहीं भ्रमण नहीं करेंगे। प्रवेश से पूर्व अपने शैक्षिक/प्रशिक्षण प्रमाण-पत्रों एवं अन्य आवश्यक पत्रों को व्यवस्थित करना अनिवार्य होगा। एकबार काउंसलिंग स्थल में प्रवेश के उपरांत अभ्यर्थी को काउंसलिंग के पश्चात ही बाहर जाने की अनुमति होगी। अभ्यर्थियों को पानी की बोतल एवं सैनिटाइजर भी अपने साथ रखना होगा और मास्क पहनना भी अनिवार्य होगा। बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा।