फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   assault attampt, liu workers booked

जानलेवा हमले में एलआईयू सिपाही पर मुकदमा दर्ज

Fri, 17 Sep 2021 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
assault attampt, liu workers booked
police jeep.jpeg - फोटो : police jeep.jpeg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुपरमार्केट में सफाई कर्मचारी से मारपीट कर जानलेवा हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एलआईयू में तैैनात एक सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जेल चौराहा निवासी कार्तिक करौसिया ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका चचेरा भाई शिवा बीते नौ सितंबर को पुरानी नगर पालिका से अपनी ड्यूटी करके घर जा रहा था। इसी दौरान सुपरमार्केट में एलआईयू क्राइम ब्रांच में कार्यरत राजकुमार ने वहां से निकल रहे कार्तिक के भाई को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गालियां देने लगा। जब उसने मना किया तो उसके भाई की गिरेबान पकड़कर लात घूसों व लाठियों से घसीट घसीट कर मारपीट कर दी, जिससे उसका भाई बेहोश हो गया और शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। मुंह एवं सिर में गंभीर चोटें होने के चलते उसे झांसी रेफर कर दिया। आरोपी द्वारा उसके भाई शिवा पर जानलेवा हमला करने और जान से मारने की कोशिश की गई। उसी समय मोहल्ले के कुछ लोग निकले और नरेश ने घटना देखी और फोन लगाकर घटना की सूचना दी कि उसके चचेरे भाई को मारने पीटने और बेहोश पड़े होने की बात बताई। इस पर वह मौके पर पहुंचा और भाई को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गया, जहा से उसे झांसी रेफर किया गया था। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed