{"_id":"24bea929d226de6079d4d699996db2d3","slug":"asha-karyakarti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा चयन में धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा चयन में धांधली का आरोप
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Wed, 07 Oct 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। आशा चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए आशा कार्यकत्री ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। ग्राम पंचायत दावनी के ग्राम खिरिया मिश्र, चौसा व बरदेही में तैनात आशा कार्यकत्री आशा यादव ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि आशा चयन प्रक्रिया में धांधली की जा रही है।
तीनों गांवों की आबादी 1,171 है, जबकि शासनादेश के मुताबिक 1,499 से अधिक जनसंख्या वाले गांव में ही दूसरी आशा नियुक्त की जा सकती है। इसके बावजूद उसके गांव में दूसरी आशा का चयन कर उसे प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जब इसकी शिकायत सीएमओ से की गई तो उन्होंने कार्रवाई करने से मना कर दिया। आशा कार्यकर्ती ने गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।