फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   As the day progresses, melting is increasing due to icy winds.

Lalitpur News: दिन ढलते ही बर्फीली हवाओं से बढ़ रही गलन

Sat, 14 Dec 2024 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
As the day progresses, melting is increasing due to icy winds.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर-महरौनी। दिन में तेज धूप और रात में सर्दी का विपरीत असर आम जनमानस पर पड़ने लगा है। शुक्रवार रात पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे गलन बढ़ गई। शनिवार को दिन में पारा 22 डिग्री सेल्सियस पर रहा। सर्दी के कारण लोग सड़क पर कूड़ा जलाकर तापते देखे गए।
डॉ. अंबिका दुबे ने ब्लड प्रेशर व हृदय रोगियों को बचाव की सलाह दी। उनका कहना है कि तापमान में अधिक अंतर होने का प्रभाव शरीर पर पड़ सकता है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने के साथ ही रात में गर्म पानी पीना चाहिए। ब्लडप्रेशर के मरीज नियमित चेकअप कराएं। सर्दी के मौसम में धमनियां सिकुड़ने से अटैक के खतरे बढ़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि सर्दी में ठंडे पानी से न नहाएं और सुबह जल्दी उठकर घर से बाहर न निकलें। पलंग से सीधे न उतरें। कुछ देर पलंग पर बैठे रहें, इसके बाद बाथरूम आदि जा सकते हैं। महरौनी प्रतिनिधि के अनुसार तीन दिनों से सर्दी बढ़ने से लोग जगह जगह आग जला कर ताप रहे हैं। बच्चे और बुजुर्ग घरों में दुबक कर बैठे हैं।
विज्ञापन


-------
बढ़ रही हार्ट की बीमारी, 24 घंटे में चार लोगों की मौत
ललितपुर। इन दिनों हार्ट अटैक के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इस बीमारी से बुजुर्गों के साथ अब युवा वर्ग भी प्रभावित हो रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले चौबीस घंटों में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस - एक
कोतवाली अंतर्गत ग्राम बुढ़वार निवासी छोटू (25) के परिजन के मुताबिक शनिवार सुबह छोटू घर पर था। चाय पी और उसे घबराहट होने लगी। सीने में जलन की बात बताई। आनन फानन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई और शव लेकर घर चल गए।
-----
केस - दो
थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम नुनावली निवासी गुलाब सिंह (42) की मौत शनिवार सुबह हो गई। परिजन के मुताबिक सुबह गुलाब सोकर उठा और घरेलू काम करने लगा। इसी दौरान उसने सीने में दर्द होने की बात बताई और अचेत हो गया। आनन फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
-----
केस - तीन
थाना बानपुर के ग्राम तेरा निवासी अमर सिंह (42) शनिवार सुबह सोकर उठा। इसी दौरान उसे सीने में दर्द हुआ। उसने परिजन को बताया तो वह उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां कुछ देर उसका इलाज चला। परिजन उसे ग्वालियर ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि अमर सिंह की मौत हो गई। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई।
---------
केस - चार
शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी सुरेश चंद्र (55) की शनिवार सुबह मौत हो गई। परिजन ने बताया कि सुबह सुरेश चंद्र सोकर उठे और मवेशियों को चारा-पानी देने जा रहे थे। अचानक वह सड़क पर गिर गए। मोहल्लेवासियों की मदद से परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उनकी मौत हो गई। परिजन ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई है।

0000
जनपद में नहीं हैं कोई हृदय रोग विशेषज्ञ : यहां हृदय रोग विशेषज्ञ न होने से हार्ट अटैक आने पर मरीज को भोपाल अथवा झांसी लेकर जाना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज में फिजीशियन डॉ राजीव गुप्ता ही आपात स्थिति में मरीज का उपचार कर रहे हैं। गंभीर मरीजों को यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है।
00000
मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ की पोस्टिंग कराने के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जाएगा।-रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article