फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Arun and Muskaan topped in 100 meter race

Lalitpur News: 100 मीटर दौड़ में अरुण और मुस्कान अव्वल

Wed, 22 Jan 2025 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Arun and Muskaan topped in 100 meter race
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। स्टेडियम में मंगलवार को सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत ब्लॉक जखौरा के बालक-बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अरुण और बालिका वर्ग में मुस्कान अव्वल रही।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष चौबे ‘अनुपम’ ने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मी. दौड़ बालक वर्ग में अरुण, विक्की राजा व राज, बालिका वर्ग में मुस्कान, अवधेश कुमारी व दीक्षा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अरुण, लालू प्रसाद व संजय राजा, बालिका वर्ग में तान्या, रीना व रोहिनी, 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में संजय, अरुण व लालू प्रसाद, बालिका दौड़ में तान्या, अनुष्का व कविता क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लंबी कूद बालक में पुष्पेंद्र, संजय राजा व लालू प्रसाद, बालिका वर्ग में अवधेश कुमारी, रोशनी व नैंसी, ऊंची कूद बालक वर्ग में संजय, राजा व रविंद्र क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल में पहलवान गुरुदीन पब्लिक स्कूल पनारी को हराकर शांतिलाल बाल संस्कार सिरोंजी की टीम विजयी रही। बालिका वर्ग के फाइनल मैच में पहलवान गुरुदीन पब्लिक स्कूल पनारी को हराकर शांतिलाल बाल संस्कार सिरोंजी की टीम विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी बालक वर्ग की प्रतियोगिता के फाइनल में कृष्णा इंटर काॅलेज मनगुवा की टीम को हराकर जूनियर हाई स्कूल दैलवारा की टीम विजयी रही। बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच शांतिलाल बाल संस्कार सिरोंजी बनाम पहलवान गुरुदीन पब्लिक स्कूल पनारी के मध्य खेला गया, जिसमें शांतिलाल बाल संस्कार सिरोंजी विजयी रही।

वॉलीबाल बालक वर्ग की प्रतियोगिता के फाइनल में कृष्णा इंटर काॅलेज मनगुवा को हराकर पहलवान गुरुदीन पब्लिक स्कूल पनारी विजयी रही। बालिका वर्ग में कृष्णा इंटर काॅलेज मनगुवा को हराकर पहलवान गुरुदीन पब्लिक स्कूल पनारी की टीम विजयी रही। इस दौरान आशीष वर्मा, रविंद्र कुमार एथलेटिक्स प्रशिक्षक, अजरूद्दीन क्रिकेट प्रशिक्षक, लक्ष्मी शंकर गोस्वामी, धर्मेंद्र राजा, चंद्र भूषण रिछारिया, पंकज जैन, प्रधानाचार्य जीआईसी जखौरा डाॅ. मनोज कुमार, सांसद प्रतिनिधि राकेश भदौरिया, देवेश तिवारी सांसद प्रतिनिधि खेल स्पर्धा, डाॅ. एसपी पाठक, सुख साहब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed