फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   artificial bodypart distributed

कृत्रिम अंग पाकर खिल उठे दिव्यांगों के चेहरे

Sat, 20 Mar 2021 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
artificial bodypart distributed
विकास भवन में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरण करते सदर विधायक व डीएम, एसपी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तत्वाधान में कृत्रिम हाथ-पैर/कैलीपर्स वितरण केंद्र का आयोजन विकास भवन परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने किया गया। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा यहां के दिव्यांग खिलाड़ियों के विकास के लिए पूर्व से ही प्रयास किए जा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शिविर आयोजित कर कृत्रिम अंग व कैलीपर्स का वितरण कराया जा रहा है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी पीयूषचंद्र राय ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में विभाग द्वारा जिले में सभी ब्लाकों में दिव्यांगजन चिह्नींकरण शिविर लगाए गए। इसमें कुल 643 दिव्यांगजनों की जांच कर 163 को कृत्रिम हाथ पैर पात्र पाए गए। जिन्हें उपकरण वितरित किए रगए। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुुमार ने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए कई योजनाएं संचालित हैं, इन योजनाओं का लाभ लें। जिले के कई दिव्यांग खिलाड़ी नेशनल और इंटर नेशनल प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। यह गर्व की बात है। सदर विधायक ने कहा कि दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण किए गए। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उप निदेशक डॉ. दीपक शुक्ला व उप निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग आरडी यादव ने योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान दिव्यांग जन समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed