{"_id":"5c4e10b3bdec222c57232d2b","slug":"aprajeta-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी गरिमा को अक्षुण्य रखने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी गरिमा को अक्षुण्य रखने की दिलाई शपथ
Mon, 28 Jan 2019 01:42 AM IST
Pragyan dubey
lalitpur
lalitpur
Published by: Pragyan dubey
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। नारी गरिमा के साक्षा संकल्प अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों व देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुति दी।
नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू और अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे की सलामी ली। इसके उपरांत अमर उजाला की ओर से नारी सशक्तीकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान अपराजिता के तहत नारी गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने की छात्राओं व अतिथियों को शपथ ग्रहण करवाई गई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू ने बताया कि देश वास्तव में तभी गणतंत्र समझा जा सकता है, जब वहां की नारी व युवा शक्ति प्रबल व सबल होकर स्वयं से अनुशासित कर सके। अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल ने विद्यालय की छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला के अपराजिता अभियान की सराहना करते हुए घोषणा की कि जिन छात्राओं ने खेल प्रतियोगिताओं में विद्यालय का नाम रोशन किया है, उनके लिए वह निजी प्रयासों से मूलभूत जरूरतों की पूर्ति करेंगे। इस दौरान मंडल स्तरीय व राज्य स्तरीय खेल और संगीत प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सुमनलता सोनकर व नमिता गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और शिक्षा निदेशक माध्यमिक का संदेश पढ़कर सुनाया। इस दौरान छात्राओं से नारी गरिमा को अक्षुण्य रखने की शपथ के साथ शपथपत्र भरवाए गए। विशिष्ट अतिथियों में पार्षद अनुराग जैन और जगमोहन कुशवाहा रहे। इस दौरान जगदंबा श्रोोय, रूपन सिंह, लक्ष्मी सिंह, गीता वर्मा, प्रभा चौबे, अशोक कुमार शिवहरे, घनश्यामदास कुशवाहा, शिमला राठौर, दीप्ती देवलिया, नंदिता, हर्षिता संज्ञा, पूनम नामदेव, रिचा, पुष्पा, रानी दुबे, रीना हुंडैत, किरन जैन, सोनम और अपर्णा जैन मौजूद रहीं। संचालन ओमप्रकाश पटैरिया ने व्यक्त किया।
दौड़ में लक्ष्मीकांत रहे प्रथम, विहान विद्यालय में हुए विभिन्न कार्यक्रम
ललितपुर। विहान बालिका/बालक आवासीय विद्यालय में 70वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर, उप जिलाधिकारी घनश्याम वर्मा तथा श्रम प्रर्वतन अधिकारी एसपी गौतम रहे। इस दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
इससे पूर्व ध्वजारोहण व द्वीप प्रज्ज्वलन कर अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और संदेश दिया। कार्यक्रमों में छात्राओं ने अशिक्षा, बेटी-बचाओ बेटी- पढ़ाओ समेत देशभक्ति गीतों पर व नाटक के माध्यम से अतिथियों को जमकर गुदगुदाया। कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिताओं में बालिकाओं की ‘खो-खो‘ प्रतियोगिता जिसमें अंजलि व मोहिनी की टीम ने भाग लिया और अंजलि की टीम विजयी हुई। बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता में धर्मेन्द्र व रूपेश की टीम ने भाग लिया और धर्मेन्द्र की टीम विजयी हुई। बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता जिसमें शिवानी व तेज कुमारी की टीम ने भाग लिया और शिवानी की टीम विजयी हुई। 100 मीटर की दौड़ आयोजित की गई, जिसमें लक्ष्मी कान्त को प्रथम, नीरज प्रताप को द्वितीय व शुभम राजपूत को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जिसमें विजयी टीम को एसपी गौतम ने पुरस्कृत किया। गायन, नृत्य, भाषण में छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन मीना त्यागी व रोहित आनन्द ने किया। अंजलि गंगवार द्वारा अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अतुल कुमार, आराधना मिश्रा, राजकरन, राम प्रकाश, योगेन्द्र, राहुल श्रीवास्तव, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, राम प्रताप, मनोज, निशांत तिवारी, कुलदीप व विहान बालक/बालिका का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।