फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Antizen test will be do in calectret gate

कलक्ट्रेट के गेट पर होगा एंटीजन टेस्ट

Mon, 03 Aug 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Antizen test will be do in calectret gate
ललितपुर। जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने कोर कमेटी की बैठक में नए पॉजिटिव मरीजों एवं डोर टू डोर सर्विलेंस की समीक्षा की। उन्होंने सर्वे कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कलक्ट्रेट के गेट पर एंटीजन टेस्टिंग बूथ बनाया जाए, जहां पर कलक्ट्रेट, विकास भवन तथा न्यायालय के सभी कर्मचारियों एवं आगंतुकों का एंटीजन टेस्ट कराया जा सके।
विज्ञापन

रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उन्होंने कहा कि डोर टू डोर सर्विलेंस में खंड विकास अधिकारियों को शामिल किया जाए, ताकि सर्वे के कार्य को गति प्राप्त हो सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में एक अगस्त को 808 सैंपल लिए गए थे, जिनमें एंटीजन से 777, ट्रू- नेट से 11 तथा आरटीपीसीआर से 20 सैंपल लिए गए। इन सैंपलों में 780 परिणाम निगेटिव, आठ परिणाम पॉजिटिव तथा 20 परिणाम लंबित हैं। 24 घंटे में 11 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। 10 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब तक कुल 163 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। स्टैटिक टेस्टिंग बूथों जिनमें बस स्टैंड पर 73, रेलवे स्टेशन पर 43 तथा कोतवाली के निकट रेन बसेरा में 37 मरीजों के जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि टेस्टिंग एवं डोर टू डोर सर्वे कार्य में हरस्तर पर तेजी लाई जाए, शिथिलता नहीं बरती जाए। अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि डोर टू डोर सर्विलेंस में खंड विकास अधिकारियों को भी शामिल किया जाए। उपनिदेशक कृषि को निर्देश दिए कि डोर टू डोर सर्वे के कार्य में और अधिक प्रगति करने के लिए कृषि सहायकों का सहयोग लिया जाए। अस्पतालों एवं होटलों में क्वारंटीन किए गए मरीजों को गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह, अपर उप जिलाधिकारी/प्रभारी अधिशासी अशिकारी नगर पालिका एसपी सिंह, डॉ. जेएस बख्शी, डॉ. अमित चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed