फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   anti tobacco campaign

तंबाकू से तन, मन, धन का नुकसान

Thu, 01 Jun 2017 01:04 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Thu, 01 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
anti tobacco campaign
प्रशासन - फोटो : amar ujala
ललितपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित रैन बसेरा में तंबाकू से होने वाली जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम के अध्यक्ष सिविल जज सीनियर डिवीजन सतेंद्र कुमार वर्मा ने तंबाकू के सेवन से तन, मन और धन तीनों का नुकसान होना बताया।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश सुभाष चन्द्र शर्मा के निर्देश पर सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट सतेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला अस्पताल के रैनबसेरा में विश्व तंबाकू निषेध दिसव के मौके पर तंबाकू से होने वाली हानियों व कानूनों की जानकारी देने के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जज सतेंद्र वर्मा ने कहा कि तंबाकू का सेवन हर रुप में कष्टदायक है। इसके सेवन से मनुष्य के तन, मन, धन का नुकसान होता है। डॉ. संजय वासवानी, डॉ. पवन सूद, वरिष्ठ अधिवक्ता बृजकिशोर जैन, नेमी कुमार जैन ने तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान से सचेत किया। बताया कि तंबाकू सेवन से प्रतिवर्ष विश्व में लगभग 60 लाख लोगों की अकाल मृत्यु हो जाती है। जिला अस्पताल में तंबाकू से होेने वाली बीमारियों के निदान के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया गया। वक्ताओं ने बताया कि तंबाकू के आदी व्यक्तियों के लिए जिला अस्पताल में एक क्लीनिक है, जिसमें तंबाकू पदार्थों को छोड़ने की विधि बतायी जाती है। यहां निशुल्क दवा दी जाती है। लोगों को विधिक सेवा एवं तंबाकू से होने वाली हानियां एवं बचाव से संबंधित प्रचार सामग्री दी गई तथा डायबिटीज व ब्लड शुगर कैंप लगाया गया। डायबिटीज शिविर में करीब 138 शुगर और बीपी के मरीजों का परीक्षण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सौरभ देवलिया ने किया।
विज्ञापन


           
कैंडल मार्च निकालकर बताए नशे के नुकसान
ललितपुर। विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से घंटाघर तक एक मंगलवार की देर शाम कैंडल मार्च का निकला गया। इसमें स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा तंबाकू से होने वाले नुकसान से अवगत कराते हुए तंबाकू निषेध के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश दुबे, जिला सलाहकार डॉ. रुद्रप्रताप सिंह बुंदेला, डॉ. बख्शी, डॉ. राजेश भारती, डॉ. सौरभ सक्सेना एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों तथा स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी ने शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed