फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Another fair special train will run from 28th for Mahakumbh

Lalitpur News: महाकुंभ के लिए 28 से चलेगी एक और मेला स्पेशल ट्रेन

Sun, 26 Jan 2025 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Another fair special train will run from 28th for Mahakumbh

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। रेलवे द्वारा महाकुंभ जाने के लिए बीना से सूबेदारगंज के मध्य एक और मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन 28 जनवरी से शुरू किया जाएगा। इस ट्रेन का ठहराव ललितपुर में भी किया गया है।



रेलवे द्वारा श्रद्धालुओं को प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए 28 जनवरी से 01819/01820 बीना-सूबेदारगंज अनारक्षित मेला विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। इस ट्रेन का परिचालन बीना से प्रयागराज होते हुए सूबेदारगंज के लिए 28, 29, 30, 31 जनवरी, दो, तीन, चार, 11, 12, 13 व 14 फरवरी के अलावा 25, 26, 17 व 28 फरवरी को होगा। इसी प्रकार यह ट्रेन सूबेदारगंज से प्रयागराज होते हुए बीना के लिए 29, 30, 31 जनवरी एवं एक, तीन, चार, पांच, छह फरवरी और 12, 13, 14, 15 और 26, 27, 28 एवं 29 फरवरी को प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन


यह स्पेशल ट्रेन बीना से शाम 5.50 बजे चलकर ललितपुर स्टेशन पर शाम 6.40 बजे आकर 6.45 बजे रवाना होगी, जो टीकमगढ़, खरगापुर, छतरपुर, खजुराहो होते हुए महोबा के रास्ते गोविंदपुरी फतेहपुर होकर प्रयागराज के सूबेदारगंज स्टेशन जाएगी। इसी प्रकार यह ट्रेन उक्त निर्धारित तिथियों में सूबेदारगंज स्टेशन से सुबह 9.50 बजे चलकर फतेहपुर, गोविंदपुर होकर महोबा, खजुराहो, टीकमगढ़ के रास्ते होते हुए देर रात के बाद 1.05 बजे आएगी और बीना के लिए 1.10 बजे रवाना होगी। यह जानकारी पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed