फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Anita became head in Birdha, Dhyani became BDC in Samogar.

Lalitpur News: बिरधा में अनीता बनी प्रधान, समोगर में ध्यानी बने बीडीसी

Fri, 09 Aug 2024 03:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Anita became head in Birdha, Dhyani became BDC in Samogar.
ललितपुर/बिरधा/समोगर। जनपद में ग्राम पंचायत बिरधा में प्रधान और विकास खंड महरौनी के समोगर में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर उपचुनाव हुआ। प्रधान पद पर अनीता तो क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर ध्यानी की जीत हुई। दो क्षेत्र पंचायत सदस्य और 16 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन

कस्बा बिरधा में चुनाव काफी रोमांचक रहा। यहां पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। अनीता, अर्चना और आरती में कड़ा मुकाबला रहा। अनीता पत्नी अरविंद 1302 मत पाकर विजय रहीं। वहीं, अर्चना को 1069 मत प्राप्त हुए। आरती को भी 911 वोट मिले। इसके अलावा दो अन्य उम्मीदवार रानी राजा को 155 और अनीता पत्नी चंद्रभान को 73 मत ही मिले। उपचुनाव के दौरान 3590 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें 80 मत को खारिज हो गए। 3510 मतपत्र ही वैध पाए गए। साथ ही समोगर में क्षेत्र पंचायत चुनाव को लेकर आमने-सामने की टक्कर में ध्यानी 412 मत पाकर विजय हुईं। उनके प्रतिद्वंदी को 313 मत ही मिले। यहां पर 760 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 35 मत अवैध पाए गए।
विज्ञापन


इनका हुआ निर्विरोध निर्वाचन
विकास खंड का नाम - ग्राम पंचायत का नाम - निर्विरोध प्रत्याशी
बिरधा - टीकरा तिवारी - नीलेश
बिरधा - कपासी - शांति
बिरधा - सतरवांस- भूपेंद्र
बिरधा - देवगढ़ - माखन
तालबेहट - गेवरा गुंदेरा- गीता
महरौनी - खटौरा - खिलान
महरौनी - गौना - हरप्रसाद
महरौनी - छपरट - रतन सिंह
महरौनी - भौंटा - शिवानी
महरौनी - सिंदवाहा - सुरेश कुमार
महरौनी - सौजना - लाड़कुंवर
महरौनी - सिमिरिया - गुडडी बाई
बार - सुनवाहा - देवेंद्र
बार - बड़ोखरा - बद्री
जखौरा - सौरई - फुला
जखौरा - चितरा- धर्मेंद्र सिंह

जखौरा में ये हुए निर्विरोध निर्वाचित
ग्राम पंचायत का नाम - प्रत्याशी का नाम
घटवार - रतीबाई
बांसी - भारती


चार पदों पर नहीं आए नामांकन
विकास खंड तालबेहट के तरगुवां, महरौन के पड़वां में एक-एक सदस्यों के लिए विकास खंड जखौरा के ग्राम पंचायत दावनी में दो ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए एक भी नामांकन नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed