फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Angry Animals in Saidpur

सैदपुर में आक्रामक हुए अन्ना पशु

Fri, 28 Jul 2017 12:57 AM IST
amarujala
amarujala Updated Fri, 28 Jul 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
 Angry Animals in Saidpur
animals lalitpur news - फोटो : demo
सैद्पुर (ललितपुर)। 
विज्ञापन

कस्बा सैदपुर और आसपास के क्षेत्र के दर्जनों गांव के किसान अन्ना पशुओं से परेशान हैं। यह पशु किसानों के खेत के खेत रातोंरात चटकर जाते हैं, साथ ही इनके सड़कों पर बैठे रहने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है और कई राहगीर दुर्घटनाग्रस्त भी चुके हैं। कस्बा सैदपुर के ग्रामीण और यहां से गुजरने वाले राहगीरों को अलग किस्म की समस्या से जूझना पड़ रहा है। यहां कुछ बछड़ों में पागलपन जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं। इसके कारण यह जानवर हमलावर होते जा रहे हैं। कई स्कूल जाने वाले बच्चे भी इनकी चपेट में आ चुके हैं। यह जानवर ग्रामीणों पर हमलावर हो जाते हैं, जिससे लगभग एक दर्जन से अधिक लोग पिछले तीन दिनों में चुटहिल हो चुके हैं साथ ही आधा दर्जन लोग घायल हो चुके हैैं। इसमें विजय सिंह (28) पुत्र गोवन निवासी सैदपुर है, जिसके पैर में फैक्चर हुआ है। मनोहर सिंह (30) पुत्र मुन्ना, कृष्णा (45) पुत्र बल्दू अहिरवार, बड़ी बहू (45) पत्नी रम्मू प्रजापती के पैर में फैक्चर हो चुका है। इसी प्रकार खिरिया बाई (65) पत्नी परमू लुहार, रामदेवी (35) पत्नी सुरेन्द्र लोधी बताई गई है। हाल में चार बछड़ों में पागलपन के लक्षण नजर आ रहे थे, जो ग्रामीणों पर हमलावर हो गए थे। इनमें से दो बछड़ों की आप मौत हो चुकी है। अन्ना पशुओं में फैल रही पागलपन की बीमारी से ग्रामीण लोग काफी चिंतित हैं। उन्होंने अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed