फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Angered by not getting Rs 5 lakh in vaccine, the groom's father returned with the wedding procession.

Lalitpur News: टीके में पांच लाख न मिलने से नाराज दूल्हे का पिता बरात लेकर लौटा

Fri, 26 Apr 2024 04:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Angered by not getting Rs 5 lakh in vaccine, the groom's father returned with the wedding procession.
बिना फेरे कराए लौटी बरात, शादी के लिबाज में ही पुलिस के पास पहुंची दुल्हन ने लगाई गुहार, तालबेहट से आई थी बरात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



ललितपुर-बांसी। दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने से नाराज दूल्हे का पिता बरात लेकर लौट गया। इससे दुखी होकर दुल्हन शादी के लिबाज में ही एसपी के पास पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

तालबेहट के खांदी से बरात आई थी। लड़की पक्ष का कहना है 23 अप्रैल को फलदान हुआ। उसमें पल्सर बाइक, 50 हजार रुपये नकद समेत अन्य वस्तुएं दी गई थीं। बुधवार को बरात गांव आई। रीति-रिवाज के साथ बरातियों का सत्कार किया गया। कन्या पक्ष ने दूल्हे का दस हजार रुपये से टीका किया लेकिन, यह रकम देखकर वर पक्ष के लोग भड़क उठे। वह लोग पांच लाख रुपये नकद मांगने लगे।
विज्ञापन




इतना नकद पैसा न होने की बात कहते हुए दुल्हन के पिता ने वर पक्ष से मिन्नतें कीं लेकिन, वर पक्ष के लोग नहीं पसीजे। पांच लाख रुपये मिलने पर ही शादी करने की बात पर अड़ गए। रात-भर रिश्तेदार बरातियों को समझाने की कोशिश करते रहे लेकिन, बिना पैसों के वर का पिता शादी कराने को राजी नहीं हुआ। सुबह वर पक्ष के लोग शादी कराए बिना बरात लेकर वापस लौटगए। बरात के लौटने से दुखी दुल्हन पिता के साथ बृहस्पतिवार दोपहर एसपी कार्यालय पहुंची। शिकायती पत्र देते हुए दहेज लोभियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रार्थना पत्र के जरिए मारपीट एवं धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट



घंटों गिड़गिड़ता रहा दुल्हन का पिता, दुल्हे का दिल भी नहीं पसीजा

टीका के दौरान पांच लाख रुपये की मांग से दुल्हन पक्ष आवाक रह गया। दुल्हन के पिता ने दूल्हा समेत उसके परिजनों को माली हैसियत का हवाला दिया। परिजनों के मुताबिक बरातियों के सामने पिता घंटों गिड़गिड़ता रहा, मिन्नतें करता रहा लेकिन, लालच में अंधे बरातियों को उसके आंसू नजर नहीं आए। दुल्हा का दिल भी पत्थर हो गया। वह भी अपने पिता का साथ देता रहा। पंचायत के बाद भी आखिरकार दुल्हे पक्ष के लोग पैसा न मिलने पर बरात वापस लेकर चले गए।



0000

कन्या पक्ष की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया है। कन्या पक्ष ने मारपीट का भी आरोप लगाया है। मामले की जांच करके मामला दर्ज किया जाएगा।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed