फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Anger erupted due to non-availability of water, demonstration held at Collectorate

Lalitpur News: पानी न मिलने पर फूटा गुस्सा, कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Fri, 18 Apr 2025 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted due to non-availability of water, demonstration held at Collectorate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गर्मी बढ़ते ही नेहरूनगर में पानी का संकट गहरा गया है। पाइपलाइन से पानी न मिलने और जलस्तर गिरने से हैंडपंप के पानी छोड़ने से परेशान लोगों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने जल निगम व जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पानी दो के नारे लगाए। कहा कि पानी न मिलने से दो हजार की आबादी परेशान है।
नेहरूनगर पेयजल परियोजना के अंतर्गत कार्यदायी संस्था ने तीन वर्ष पहले नेहरूनगर क्षेत्र में पाइपलाइन डालकर घरों में पानी के कनेक्शन दिए थे। लेकिन, अब तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार को नेहरूनगर वासियों के सब्र का बांध टूट गया। लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। महिलाएं सिर पर मटका रखकर पहुंचीं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि नेहरूनगर में मुख्य मार्ग पर डॉ. तोमर के आगे, विजय एसटीडी के बगल की गली में अब तक सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। जबकि, पानी की सप्लाई के लिए टंकी का निर्माण हो गया है। पाइपलाइन भी डाल दी गई है। कनेक्शन भी दिए गए हैं। इसके बाद भी नलों में पानी की बूंद तक नहीं आई। वहीं, कुछ स्थान पर पाइपलाइन तक नहीं बिछाई गई है। कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी निराकरण नहीं हो सका। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जलस्तर गिरने से हैंडपंप ने छोड़ा पानी

नेहरूनगर के लोगों ने बताया कि अब तक घरों के पास लगे हैंडपंपों से पानी जुटा रहे थे, लेकिन जल स्तर गिरने से अधिकांश हैंडपंपों ने पानी छोड़ दिया है। इससे समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। दूर से पानी जुटाना पड़ रहा है। हैंडपंप पर भीड़ होने से कतार लग रही है। कई बार विवाद की स्थिति बनती है। अधिकांश समय पानी जुटाने में ही बीत रहा है।

---
बालिकाएं बोलीं- पानी भरें या पढ़ाई करें
प्रदर्शन में शामिल बालिकाओं ने कहा कि पानी का संकट विकराल हो गया है। घरों के पास लगे हैंडपंप ने भी पानी छोड़ दिया है। पानी जुटाने में काफी समय लग रहा है। समझ नहीं आ रहा कि पानी भरें या पढ़ाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed