फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Anganwadi worker died after falling into the well

Lalitpur News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की कुएं में गिरने से गई जान

Sun, 12 Mar 2023 07:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker died after falling into the well
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम पारौन निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शनिवार को सुबह करीब छह बजे टहलने के लिए गांव से बाहर खेत पर गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई और जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन की और कुएं में झांककर देखा तो उसके कपड़े दिखाई दिए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से उसके शव को कुएं से बाहर निकाला।
विज्ञापन

बार क्षेत्र के ग्राम पारौन निवासी सरोज जैन (58) पत्नी विजय जैन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। वह सुबह प्रतिदिन खेत पर टहलने जाया करती थी। शनिवार की सुबह भी वह रोजाना की तरह सुबह करीब पांच बजे खेत पर टहलने गई थी। वहां खेत पर स्थित कुएं के पास उसका पांव फिसल गया और वह अचानक कुएं में जा गिरी। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। परिजन खोजबीन करते हुए खेत पर पहुंचे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी दौरान जब परिजन कुएं के बगल से निकल रहे थे तो किसी ने कुएं में झांककर देेखा तो महिला की साड़ी कुएं में उतरा रही थी। यह देख परिजनों ने ग्रामीणों को बुलाया और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को कुआं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed