फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   anganbadi strike

मशाल जुलूस कर निकाल कर किया धरना-प्रदर्शन

Wed, 06 Dec 2017 01:15 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Wed, 06 Dec 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
anganbadi strike
procession display - फोटो : demo
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने मंगलवार को प्रमुख मांगों को लेकर मशाल जुलूस निकाल कर धरना-प्रदर्शन किया। इसमें उन्होंने बताया कि मांगों को पूरा न होने तक यह धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। विगत 45 दिन बीतने पर भी किसी ने कोई आश्वासन नहीं दिया गया। इसको लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। संघ की जिलाध्यक्ष प्रतिभा कौशिक ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों को वेतन से घर को चलाना मुश्किल हो गया है। संघ के कर्मचारी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दे पा रहे हैं। साथ ही आंगनबाड़ी कर्मचारियों को केंद्र के कार्यों के अलावा भी कार्य दिए जाते हैं। जिसे कर्मचारी पूरी पारदर्शिता के साथ करतीं है। इसके बावजूद सरकार द्वारा मानदेय की वृद्धि को लेकर कोई लिखित आश्वासन नहीं दिया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन में आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान जिला संरक्षक रविंद्र कुमार रावत, रज्जूराजा बुंदेला, सीमा कौशिक, राधा देवी रावत, रमा दुबे, विमला देवी, आभा शर्मा, विमला जैन, मक्खन, सुमन, मीरा सेन, किशोरी, रामलली, धनकुवंर, ममता, गीता, सुनीता, सरस्वती, सीमा वर्मा, आशादेवी, सुधा देवी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed