फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ancient wells could not be cleaned

Lalitpur News: प्राचीन कुओं की नहीं हो सकी सफाई

Mon, 23 Jun 2025 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ancient wells could not be cleaned
पाली (ललितपुर)। बरसात प्रारंभ हो गई है, लेकिन नगर पंचायत की लापरवाही के कारण अब तक कुओं की सफाई नहींं हो पाई। जबकि, बरसात के पूर्व की कार्ययोजना तैयार करा ली गई थी।
विज्ञापन

नगर पंचायत पाली में कई प्राचीन कुएं हैं, इनकी साफ-सफाई हर वर्ष मानसून आने से पहले होती थी, लेकिन इस बार नगर पंचायत ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई। हजारिया विश्वनाथ महादेव मंदिर के पास चंदेलकालीन चंदर बावड़ी है। 100 फीट से ज्यादा गहरी होने के बावजूद भीषण गर्मी के चलते यह सूख चुकी है। बावड़ी के अंदर जाने के लिए इसके चारों तरफ से एक सैकड़ा से ज्यादा सीढ़ियां हैं। पत्थरों से निर्मित इस बावड़ी की दीवारों पर कहीं पीपल तो कहीं बरगद के पेड़ उग आए हैं। अगर इनकी समय से कटाई नहीं हुई तो यह प्राचीन बावड़ी को भारी क्षति पहुंचा सकते हैं। बावड़ी की तलहटी में भी काफी कचरा जमा है।
विज्ञापन

चार वर्ष पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार चौरसिया व वार्ड सभासद रानी पटवारी ने इस प्राचीन बावड़ी पर भगवान शिव की विशालकाय प्रतिमा स्थापित किए जाने का प्रस्ताव पास कराया था। दो वर्ष पूर्व इसका बजट आया था, लेकिन संबंधित ठेकेदार ने इस कार्य को बीच में ही रोक दिया। प्रतिमा स्थापित होने के नाम पर अब तक केवल बावड़ी पर लोहे की रेलिंग ही बिछी नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed