फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Amjhara Valley: One has to go through the darkness of Hanuman temple

अमझरा घाटी: अंधेरे में होकर जाना पड़ता है हनुमान मंदिर

Fri, 05 Aug 2022 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Amjhara Valley: One has to go through the darkness of Hanuman temple
डोंगरा खुर्द/ललितपुर। झांसी-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यूपी-एमपी बार्डर पर स्थित अमझरा घाटी में हनुमान मंदिर के पास जंगल घाटी और अंधा मोड़ होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। दुर्घटनाओं की संख्या रात में बढ़ जाती है क्योंकि यहां स्ट्रीट लाइट का इंतजाम नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर अगर स्ट्रीट लाइट लग जाए तो रात के समय होने वाली दुर्घटनाएं कम होने के साथ ही अमझरा धाम की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

झांसी-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यूपी एमपी बार्डर के पास अमझरा घाटी पर जंगल के बीच में हनुमान जी महराज का प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है। यहां गोशाला भी बनी हुई है। इसके अलावा पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से भी श्रद्धालु मंदिर में दर्शन एवं अनुष्ठान करने आते हैं। मंगलवार और शनिवार के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। नववर्ष और बसंत पंचमी पर लगने वाले दस दिवसीय मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु और दुकानदार अमझरा धाम पर पहुंचते हैं।
विज्ञापन

अमझरा घाटी पर दोनों ओर पहाड़ियां और घना जंगल होने के कारण जंगली जानवर रात में विचरण करते रहते हैं। इन जानवरों में नील गाय, जंगली कुत्ते, सुअर, बंदर एवं अन्य जंगली जानवरों के साथ अन्ना पशु वाहनों से टकरा जाते हैं। इससे दुर्घटना में कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर चुटहिल और घायल हो चुके हैं। दुर्घटनाओं की मुख्य वजह वाहन चालकों को रात्रि के समय मोड़ पर वाहन की लाइट में जानवरों और वाहनों को न देख पाना बताया गया है। इसके अलावा मंदिर तक पहुंचने के लिए लोगों को राजमार्ग से आना जाना पड़ता है। यहां सवारी वाहन के इंतजार में घंटों खड़ा रहना पड़ता है। जल्दबाजी में सड़क पार करते समय अक्सर लोग वाहनों की चपेट में आकर हादसे के शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमझरा घाटी के पास स्थित गोशाला से पेट्रोल पंप तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगना बहुत जरूरी है। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र भेजकर विद्युतीकरण कराने की पहल करुंगा। -विक्रम शाह बुंदेला, नाराहट
अमझरा के पास स्ट्रीट लाइट लगने से यह सिद्ध स्थान रात्रि में भी जगमगाएगा और दुर्घटनाएं भी बहुत कम जाएंगी। - साकेत भौडेले ।
अमझरा घाटी के पास अंधी मोड़ है। रात में साधन के इंतजार में लोग सड़क पर अंधेरे में खडे़ रहते हैं। इसलिए यहां पर स्ट्रीट लाइट आवश्यक है। -भरत सिंह, एडवोकेट

यहां पर रात में पालतू जानवरों के साथ जंगली जानवर भी विचरण करते हैं। अंधेरे में सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती है। इसलिए यहां स्ट्रीट लाइट लगना जरूरी है। - लवी राजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed