{"_id":"6845e68d7a63df45a20b7ddd","slug":"ambulance-worker-beaten-up-in-medical-college-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-136745-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस कर्मी से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस कर्मी से मारपीट
विज्ञापन
ललितपुर। एंबुलेंस कर्मी से मेडिकल कॉलेज परिसर में दो युवकों ने मारपीट की। सहकर्मी से मारपीट होने पर आक्रोशित एंबुलेंस कर्मी अपने वाहनों को लेकर कोतवाली सदर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित कॉलोनी निवासी आकाश दीक्षित एंबुलेंस टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। शनिवार रात आकाश मेडिकल कॉलेज परिसर में अपनी एंबुलेंस में बैठा था। इसी दौरान शराब के नशे में जयहिंद यादव निवासी ग्राम मसौरा और अंकित यादव आए। गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात घूंसों से आकाश की पिटाई कर दी। वह चोटिल हो गया और उसके कपड़े फट गए। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
मारपीट होने पर एंबुलेंस कर्मी बिफर गए और अपनी एंबुलेंस लेकर कोतवाली सदर पहुंच गए। कोतवाली पुलिस ने आकाश दीक्षित की तहरीर पर आरोपी जयहिंद और आकाश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।