फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ambulance hadsa. women died

45 किलोमीटर में दो बार पंचर हुई एंबुलेंस, हालत बिगड़ने से महिला की मौत

Sun, 07 Aug 2022 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
ambulance hadsa. women died
ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम खिरिया मिश्र में एक महिला की हालत बिगड़ने से झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाते समय तालबेहट में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जाखलौन क्षेत्र के ग्राम खिरिया मिश्र निवासी शिवानी राजा (27) पत्नी रवि राजा की शुक्रवार को अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत अधिक खराब होने के चलते चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे 108 एंबुलेंस से लेकर झांसी के लिए रवाना हो गए। एंबुलेंस तेरई फाटक ही पह़ुंची थी कि एंबुलेंस एक पहिया पंक्चर हो गया। जिस पर एंबुलेंस चालक ने उसका टायर बदलवाया और मरीज को लेकर झांसी के लिए रवाना हुआ, लेकिन अभी उसकी एंबुुलेंस तालबेहट के पास ही पहुंची थी कि एंबुलेंस का टायर फिर से पंक्चर हो गया।

इसी दौरान महिला की हालत और अधिक बिगड़ गई। यह देख परिजन उसे एंबुलेंस के ठीक होने का इंतजार किए बिना तत्काल उसे दूसरे साधन से तालबेहट अस्पताल ले गए, जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। तालबेहट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ग्राम सेवनी निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शिवानी की शादी सात वर्ष पहले हुई थी और उसकी कोई संतान नहीं है। उसकी बीते रोज अचानक हालत बिगड़ गई, जिसकी वजह से उसकी झांसी ले जाते समय रास्ते में तालबेहट अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed