फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   altimateem to inmates

अवैध रहवासियों को चार दिन का अल्टीमेटम

Wed, 15 Jun 2016 01:13 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 15 Jun 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
altimateem to inmates
अावास - फोटो : demo pic
ललितपुर। जिला अस्पताल में अवैध रूप से निवास करने वालों को प्रशासन से चार दिन की मोहलत मिल गई है। एसडीएम सदर ने सभी अवैध रहवासियों को निर्देश दिए हैं कि 19 जून के पहले वह जिला अस्पताल का हॉस्टल, कालोनी व प्राइवेट वार्ड खाली कर दें।
विज्ञापन

डीएम डा. रूपेश कुमार ने जिला अस्पताल में व्याप्त तमाम अनियमितताओं को लेकर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय वासवानी को तलब किया था। साथ ही गैर कानूनी तौर पर रहने वाले लोगों को अस्पताल से बाहर निकालने का आदेश डीएम दिया था। सीएमएस द्वारा असमर्थता जताने पर डीएम ने अस्पताल परिसर खाली कराने की जिम्मेदारी एसडीएम सदर रमेश चंद्र को सौंपी थी। एसडीएम ने सीएमओ, सीएमएस व सीओ सदर के साथ बैठक कर मामले की पूरी जानकारी ली। अवैध रहवासियों द्वारा एसडीएम से कुछ दिन की मोहलत मांगने पर उन्हें चार दिन के अंदर जिला अस्पताल खाली करने का आदेश दिया गया। 19 जून को पुलिस कार्रवाई कर वार्ड और हॉस्टल आदि खाली कराएगी।
विज्ञापन


डीएम के निरीक्षण का दिख रहा भय
जिला अस्पताल में वार्ड ब्वॉय व स्वीपर द्वारा इलाज करने की जानकारी जिलाधिकारी को मिलने पर उन्होंने सीएमएस को कड़ी चेतावनी देने के साथ ही कभी भी अस्पताल का औचक निरीक्षण करने की बात कही थी। डीएम द्वारा निरीक्षण कर स्थिति को जांचने की बात सामने आने के बाद से पूरे अस्पताल का माहौल बदला हुआ है। आराम करने वाले स्थायी कर्मी अब संविदा कर्मियों के भरोसे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट वार्ड का जिक्र न होने पर डीएम नाराज
सीएमएस डॉ. संजय वासवानी ने प्रशासन को अस्पताल परिसर में निवास करने वालों की जो लिस्ट सौंपी है, उसमें किसी प्राइवेट वार्ड का जिक्र नहीं है। जबकि, जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में संविदा कर्मी काफी समय से डेरा डाले हुए हैं। अमर उजाला ने इस सूची की खबर को मंगलवार के अंक में प्रकाशित किया, तो डीएम ने खबर का संज्ञान लेते हुए सीएमएस से प्राइवेट वार्ड में रहने वालों की लिस्ट भी तलब कर ली है। इसके साथ ही प्राइवेट वार्ड भी संविदा कर्मियों से खाली कराने का आदेश दिया है।



जिला अस्पताल से अवैध रहवासियों के हटाने की जिम्मेदारी एसडीएम सदर को दे दी गई है। समय सीमा के अंदर हॉस्टल, वार्ड व कालोनी खाली न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं। अस्पताल में किसी भी प्रकार के अराजकता सहन नहीं की जाएगी।
- डा. रूपेश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed