{"_id":"69517cd3cb09825b1501eb58","slug":"allegations-of-illegal-construction-despite-court-stay-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-148782-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कोर्ट के स्टे के बाद भी अवैध निर्माण कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कोर्ट के स्टे के बाद भी अवैध निर्माण कराने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोर्ट के स्टे के बाद भी जमीन पर अवैध निर्माण किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण पूरे परिवार सहित घंटाघर के मैदान में अनशन पर बैठ गया। उसने सदर विधायक को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम पनारी निवासी परमानंद ने सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एवं अन्य अधिकारियों को दिए ज्ञापन में बताया कि उसकी जमीन ग्राम पनारी में मेन रोड पर है। उसने गांव के ही पांच लोगों पर स्टे होने के बाद भी उसकी जमीन पर अवैध निर्माण किए जाने का आरोप लगाया है। बताया कि वह विरोध करता है तो वे लोग उसे गालियां देकर पीटने पर आमादा हो जाते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। बताया कि वह लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और दबंगई के बल पर अवैध निर्माण कर रहे हैं। पीड़ित ने आरोपियों को कब्जा रुकवाने व कार्रवाई किए जाने की मांग की है।