{"_id":"6a2db8af70bcba3ccf0e6771","slug":"allegations-of-harassment-by-son-and-daughter-in-law-plea-made-to-the-sp-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-157967-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बेटे-बहू पर उत्पीड़न का आरोप, एसपी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बेटे-बहू पर उत्पीड़न का आरोप, एसपी से लगाई गुहार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना बालाबेहट क्षेत्र के एक सफाई कर्मचारी ने अपने बेटे और बहू पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
कस्बा बालाबेहट निवासी व्यक्ति ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह सफाई कर्मचारी है। आरोप है कि उसका बेटा और बहू आए दिन उसका उत्पीड़न करते हैं और अभद्र व्यवहार करते हैं।
पीड़ित का कहना है कि वह अपने पुत्र को चार एकड़ कृषि भूमि में से दो एकड़ जमीन तथा मकान के सात कमरे पहले ही दे चुका है। इसके बावजूद दोनों उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। उसने पुत्रवधू पर बेटे को शराब पिलाने और उसके खिलाफ भड़काने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार पुत्रवधू उसके पुत्र को मारपीट के लिए उकसाती है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से बेटे और बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर मामले की जांच क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्तर से कराने की मांग की है।