फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Allegations of bias in district level rally against exercise and assistant teacher

Lalitpur News: व्यायाम और सहायक शिक्षक पर जिला स्तरीय रैली में पक्षपात के आरोप

Sun, 07 Jan 2024 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Allegations of bias in district level rally against exercise and assistant teacher
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला स्तरीय रैली में लोकगीत प्रतियोगिता में ब्लॉक बिरधा के बच्चों के नंबरों में हेराफेरी कर उन्हें जान बूझकर हराने का आरोप ब्लॉक व्यायाम शिक्षक व एक अन्य सहायक शिक्षक पर लगाते हुए बीएसए से शिकायत की गई है। बीएसए ने दोनों शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
स्पोर्ट स्टेडियम में नौ दिसंबर 2023 को जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, इसमें विभिन्न खेलकूद सहित लोकगीत व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुई थीं। सभी ब्लाॅकों के परिषदीय व कंपोजिट विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लोकगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था, जिसमें उन्हें हार मिली थी। अब इस लोकगीत प्रतियोगिता के घोषित परिणाम को लेकर पक्षपात के आरोप लगे हैं। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत विद्यालयों के शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत की और बताया कि ब्लॉक व्यायाम शिक्षक पूणेंद्र सिंह व उच्च प्राथमिक विद्यालय निवाई ब्लाॅक जखौरा ने ब्लाॅक बिरधा की टीम को अंक टोटल में हेराफेरी कर हरा दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव ने दोनों शिक्षकों से तीन दिन में स्वयं उपस्थित होकर अभिलेख व साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

--------
जिला स्तरीय रैली में लोकगीत प्रतियोगिता में पक्षपात करते हुए नंबरों में हेराफेरी कर हराने की शिकायत मिलने पर संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच में आरोप सत्य पाए जाते हैं तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिकेश यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed