फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Allegation: The doctor called the patient from OPD to his clinic

आरोप : चिकित्सक ने ओपीडी से अपनी क्लीनिक पर बुलाया मरीज

Sun, 14 Sep 2025 12:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Allegation: The doctor called the patient from OPD to his clinic
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज के सहायक आचार्य पर मरीज को ओपीडी से अपनी क्लीनिक पर बुलाने व पैसों की मांग करने का आरोप लगा है। जिलाधिकारी से की गई शिकायत में मरीज के बेटे ने कहा कि पैसे भी मांगे गए और ऐसा न करने पर अभद्रता की गई। वहीं, प्रधानाचार्य मयंक शुक्ला ने मरीज को निजी क्लीनिक से बुलाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

ब्लॉक बार के बस्तगुवां निवासी छोटे राजा बुंदेला ने शिकायती पत्र में बताया कि 12 सितंबर को 92 वर्षीय पिता का मेडिकल कॉलेज में उपचार कराने आए थे। ओपीडी में चिकित्सक (सहायक आचार्य) ने उपचार से मना करते हुए क्लीनिक पर आने के लिए कहा। आरोप है कि चिकित्सक ने कहा कि सदनशाह चौराहा के पास स्थित निजी क्लीनिक पर दो बजे आओ, वहां इलाज होगा। साथ में तीन हजार रुपये मांगे। वह दो बजे पिता को लेकर निजी क्लीनिक पर पहुंचा, जहां पिता की तबीयत और खराब हो गई। चिकित्सक ने सात हजार रुपये की मांग की तो उसने पैसे देने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन

आरोप है कि चिकित्सक ने पिता का इलाज न करते हुए अभद्रता की। पीड़ित ने शनिवार को डीएम को प्रार्थनापत्र देकर आरोपी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की।
---
एक चिकित्सक पर पैसों की मांग करने का आरोप लगा है। इसकी जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. गजेंद्र सिंह, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed