फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Allegation: Murder accused are pressuring for compromise

आरोप : राजीनामा का दबाव बना रहे हत्यारोपी

Fri, 04 Jul 2025 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Murder accused are pressuring for compromise
ललितपुर। हत्या के मुकदमे में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और राजीनामा का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने एसपी से शिकायत की। कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम देवरी निवासी प्रकाश लोधी की पत्नी अंगूरी बृहस्पतिवार को परिजन के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचीं।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कहा कि उसका 23 वर्षीय पुत्र रीतेश पर गांव की ही एक लड़की ने जादू टोना करवा दिया था। इसी बीच लड़की की शादी हो गई। लड़की के पिता अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसके पुत्र को डराते धमकाते थे।
विज्ञापन

घर आकर रीतेश की हत्या करने की धमकी देते थे। 28 मई को आरोपी गांव से उसके पुत्र को बहाने से राजघाट ले गए। यहां चार आरोपियों ने उसके पुत्र पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी थी और शव को सिलगन रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरी पर फेंक दिया था। 29 मई को उन्हें पुत्र का शव पटरी पर पड़ा होने की जानकारी मिली थी। छह जून को पुलिस ने उक्त लड़की सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। लेकिन, एक माह से ऊपर हो गया और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। अब राजीनामा न करने पर वंश खत्म करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं एससी-एसटी एक्ट, दुष्कर्म, छेड़छाड़ जैसे झूठे केस दर्ज कराने की धमकी देते हैं। अंगूरी ने कोतवाली सदर में तैनात इंस्पेक्टर पर भी उसके भाई विक्रम सिंह को राजघाट ले जाने और दबाव बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed