{"_id":"65ce863a61aa76ce7f0126c4","slug":"all-officers-should-remain-sensitive-and-fulfill-their-responsibilities-in-up-board-exam-dm-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-110460-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा में सभी अधिकारी संवेदनशील रहकर निभाएं जिम्मेदारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा में सभी अधिकारी संवेदनशील रहकर निभाएं जिम्मेदारी : डीएम
विज्ञापन
नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा कराने को लेकर अधिकारियों संग बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
फोटो-36
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन व पारदर्शिता पूर्वक कराने के लिए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने राजकीय इंटर कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापकों, जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें परीक्षा में संवेदनशील रहकर जिम्मेदारी निभाने की बात कही। इसके साथ अन्य दिशा निर्देश भी दिए।
यूपी बोर्ड की 22 फरवरी से परीक्षा शुरू हो रही है। जिसके लिए जिले में 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा में हाईस्कूल के 21400 और इंटरमीडिएट के 14662 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में की जाएगी। परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापक, जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित कर दिए गए है। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन व पारदर्शी तरीके सहित शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेज में एक बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने सभी को परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने, कक्षों में सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकॉर्डर व राउटर आदि व्यवस्था दुरुस्त रखने, परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई, प्रकाश, परीक्षार्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके साथ सुरक्षा व्यवस्था की बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर चंद्रभूषण प्रताप, एसडीएम, डीआईओएस ओपी सिंह, उप कृषि निदेशक वीके दुबे, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी राकेश कुमार, प्रधानाचार्य जीआईसी धर्मेंद्र कुमार, समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश कुमार बघेल, अधिशासी अभियंता जल निगम अवनीश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह सहित अन्य अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
-- -- --