फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   All complaints will be a platform

सभी शिकायतें होंगी एक प्लेटफार्म पर

Tue, 09 Feb 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 09 Feb 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
All complaints will be a platform
ललितपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर बताया गया कि प्रभावी शिकायत प्रबंधन, निवारण और निगरानी के लिए एकीकृत एवं केंद्रीयकृत कंप्यूटरीकरण प्रणाली और जनसुनवाई का विकास किया गया है, जिसके  माध्यम से विभागों में चल रही विभिन्न शिकायत प्रबंधन प्रणालियों को एक  प्लेटफार्म पर समाहित किया गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में उन्होंने कहा कि इस प्रणाली के लागू होने से नागरिकों, शासन/विभागों के बीच आसान एवं पारदर्शी रूप से संवाद कायम हो सकेगा तथा नागरिक किसी भी समय शिकायतों को दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं अनुश्रवण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शक्ति अग्रवाल ने आईजीआरएस के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा एक डेमो भी प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस प्रणाली में मुख्यमंत्री कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय, तहसील दिवस, भारत सरकार के पीजी पोर्टल, जनसुविधा, लोकवाणी केंद्र आदि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सभी संदर्भ दर्ज किए जा सकेंगे तथा दर्ज संदर्भों पर क्रियान्वयन लोक शिकायत अनुभाग मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रणाली से नागरिकों व शासन के बीच इंटरफेस कायम होगा। सभी माध्यमों से प्राप्त शिकायतें एक ही पोर्टल/ प्लेटफार्म पर उपलब्ध रहेंगी, जिससे विभागीय अधिकारियों को प्राप्त संदर्भो का निस्तारण करने में सुविधा होगी।

यह भी बताया गया कि ई-मार्किंग (फारवर्डिंग) संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को की जा सकती है तथा संबंधित विभाग अपने अधीनस्थ अधिकारियों को भी ई- मार्किंग (फारवर्डिंग) कर सकते हैं। शिकायतों की निस्तारण आख्या तथा शिकायत पर की गयी कार्रवाई सबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा अपलोड की जा सकती है। इलेक्ट्रानिक तरीके से उसका निस्तारण भी किया जा सकता है।

जनसामान्य द्वारा आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से शिकायतों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। निर्धारित समयावधि के अंदर शिकायत का निस्तारण नहीं होने पर रिमाइंडर भेजा जा सकता है। इस प्रणाली में संदर्भ संख्या के आधार पर संबंधित शिकायत का प्रत्येक स्तर पर स्टेटस चेक किए जाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

विभागों तथा अधिकारियों को शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए एसएमएस तथा ई-मेल द्वारा रिमाइंडर भेजने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। विभागीय आईजीआरएस नोडल अधिकारी को शिकायतों की मॉनिटरिंग की सुविधा डेशबोर्ड पर उपलब्ध होगी।

जनता द्वारा जनप्रतिनिधियों/उच्चाधिकारियों को दिए गए सुझावों का विभागों द्वारा अनुश्रवण किया जाएगा एवं योजना बनाते समय इन सुझावों का उपयोग किए जाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। पोर्टल पर अधिकारियों एवं विभागों में शिकायतों से संबंधित विभिन्न रिपोर्टो को देखने की सुविधा होने से विभागीय कार्यक्षमता में सुधार होगा।


कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय, एसडीएम महरौनी यशु रुस्तगी, एसडीएम ललितपुर रमेश चंद्र, एसडीएम तालबेहट रत्नाकर मिश्र, एसडीएम पाली प्रियंका सिंह, एसडीएम मड़ावरा सुरेश कुमार पाल, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed