फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   akhilesh yadav tweet over farmer death

अखिलेश यादव ने किसान की मौत पर किया ट्वीट, सरकार करे मुआवजा का ऐलान

Sat, 23 Oct 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav tweet over farmer death
ललितपुर। थाना जाखलौन के ग्राम नयागांव निवासी किसान की खाद की दुकान पर दो दिन से लाइन में लगने के बाद मौत हो जाने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एंव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार से किसान के परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद में बीते कुछ दिनों से डीएपी की किल्लत और कालाबाजारी से किसान परेशान हैं। यही समय है जब उसे खाद की जरूरत होती है और बीते दिनों बारिश भी अच्छी हो गई, जिससे खेतों में नमी आने के चलते किसान बुवाई में जुट गया है। इस समय उसे उर्वरक के लिए डीएपी खाद की सख्त आवश्यकता होती है। लेकिन, जिले में खाद की कमी और कालाबाजारी के चलते किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जबकि, किसान दो से तीन दिन तक खाद की दुकानों पर लाइन लगाकर खड़ा हुआ है। स्थिति यह है कि दिन में बहुत कम दुकानदार खाद की दुकानें खोल रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में थाना जाखलौन के ग्राम नयागांव निवासी भोगी पाल (55) बीते दो दिन दुकान पर लाइन में लगा रहा। शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे उसकी लाइन में लगे रहने के दौरान ही अचानक हालत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस मामले की जानकारी लगते ही पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा के राज में उप्र में खाद की कमी ने एक बेहद दर्दनाक मोड़ ले लिया है। आज ललितपुर में दो दिन से खाद की लाइन में लगे हुए एक किसान की मौत का दुखद समाचार मिला है। श्रद्धांजलि! सरकार मुआवजे का ऐलान करे। आजाद भारत के इतिहास में किसान कभी भी इतना परेशान व अपमानित नहीं हुआ।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि नहीं गए परिवार से मिलने
खाद की वजह से एक किसान की मौत होने के बाद जहां पूरा प्रशासनिक अमला किसान का पोस्टमार्टम करवाकर उसका अंतिम संस्कार जल्द से जल्द कराने की प्रक्रिया में जुटा रहा, वहीं जनपद का कोई भी जनप्रतिनधि देर शाम तक किसान के परिवार से मिलने नहीं पहुंचा, जबकि नगर में ही विधान परिषद सदस्य और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा एक कार्यक्रम युवा किसान संवाद में सरकार द्वारा किसानों के हित में जारी योजनाओं का बखान करते रहे, लेकिन किसानों की खाद की समस्या और खाद की वजह से लाइन में लगे किसान की मौत के बारे में कुछ नहीं बोले और न ही किसान के परिवार को सांत्वना देने के लिए ही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृृतक किसान के परिवार को सरकार से जो भी मदद हो सकेगी, दिलाई जाएगी। विधान परिषद सदस्य के कार्यक्रम में होने के चलते अभी परिवार से मिलने नहीं पहुुुंच सके हैं। जिले में खाद की समस्या को दूर करने के लिए एक रैक खाद शुक्रवार की रात तक आ जाएगी, जबकि दो रैक दो दिन बाद और आ जाएंगी, जिससे समस्या दूर हो जाएगी।
-रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed