{"_id":"67df07616ae895fdb60913b7","slug":"ajay-kumar-became-co-sadar-abhay-narayan-rai-became-co-talbehat-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-131967-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अजय कुमार बने सीओ सदर, अभय नारायण राय सीओ तालबेहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अजय कुमार बने सीओ सदर, अभय नारायण राय सीओ तालबेहट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने सभी क्षेत्राधिकारियों सहित 12 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय को क्षेत्राधिकारी तालबेहट बनाया गया है। तालबेहट क्षेत्राधिकारी अजय कुमार को सदर भेजा गया है। पुलिस उपाधीक्षक सुनील भारद्वाज को क्षेत्राधिकारी पाली, रक्षपाल सिंह को क्षेत्राधिकारी महरौनी नियुक्त किया गया है। कृष्णकुमार मिश्रा को क्षेत्राधिकारी यातायात बनाया गया है। राजेश कुमार श्रीवास्तव को क्षेत्राधिकारी मड़ावरा का प्रभार दिया गया।
उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह को थाना बार से कोतवाली सदर अंतर्गत चौकी राजघाट प्रभारी, प्रभारी सर्विलांस उपनिरीक्षक आलोक कुमार को चौकी प्रभारी नई बस्ती, महाराज सिंह को चौकी प्रभारी कैलगुवां थाना बानपुर से थाना बानपुर में स्थानांतरित किया गया। थाना बानपुर में तैनात उपनिरीक्षक संतकिशोर शुक्ला को चौकी प्रभारी कैलगुवां बनाया है। नईबस्ती चौकी प्रभारी प्रशांत राणा को कोतवाली सदर में नियुक्त किया है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक संजय कुमार दुबे को थाना बानपुर भेजा गया है।