{"_id":"5f9093fe8ebc3e9be83ae049","slug":"airstrip-contruction-matter-raise-lalitpur-news-jhs1792393122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के समक्ष रखा जाएगा हवाई पट्टी के संचालन का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के समक्ष रखा जाएगा हवाई पट्टी के संचालन का प्रस्ताव
विज्ञापन
हवाई पट्टी पर मौजूद मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव संजय प्रसाद व निदेशक नागरिक उड्डयन सुरेंद्र सिंह
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद और निदेशक नागरिक उड्डयन उप्र सुरेन्द्र सिंह ने शहर की हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में हवाई पट्टी के संचालन के संबंध में शीघ्र ही मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा।
इस दौरान बताया गया कि इस प्रस्ताव पर कैबिनेट की स्वीकृति के उपरांत जनपद ललितपुर को हवाई सेवा से जोड़ा जा सकेगा। इससे जनपद के व्यापारियों एवं आम जनता को हवाई सुविधा का लाभ मिल सकेगा, साथ ही जनपद के विकास में वृद्धि होगी। इससे पहले जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार ने उन्हें अवगत कराया कि जिले में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। इसके साथ ही यहां पर फार्मास्युटिकल पार्क की स्थापना की जा रही है। यहां पर बजाज पावर प्लांट भी संचालित है, जहां बड़े पैमाने पर विद्युत का उत्पादन होता है। हवाई पट्टी के संचालन से जनपद का विकास और अधिक तेजी से हो सकेगा। हवाई पट्टी के होने से यहां पर खजुराहो की तर्ज पर पर्यटन का विकास हो सकेगा। निकट भविष्य में यात्रियों की आवश्यकतानुसार हवाई अड्डे का विस्तार करते हुए यहां पर एयर बसें भी संचालित की जाएंगी, साथ ही हवाई पट्टी के चारों तरफ बाउंड्री एवं एयर स्ट्रिप पर माइक्रो कारपेंटिंग करके संचालन भी किया जाएगा।
मौके पर पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम वेग ने बताया कि हवाई पट्टी के संचालित होने से यह उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के बीच में डिफेंस कॉरिडोर के लिंक के रूप में भी कार्य करेगा। अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व ने प्रमुख सचिव एवं निदेशक को हवाई पट्टी का नक्शा दिखाते हुए अवगत कराया कि राजस्व अभिलेखों में हवाई पट्टी की 78 एकड़ भूमि नागरिक उड्डयन विभाग के नाम से दर्ज है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर एक टीम गठित कर पैमाइश कराकर भूमि का चिन्हांकन करें, जिससे नागरिक उड्डयन विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की जा सके। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर केके सिंह, उप जिलाधिकारी तालबेहट अनिल कुमार, तहसीलदार सदर, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चन्द्र राय उपस्थित रहे।