फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Airport: Land acquisition process reaches second stage

हवाई अड्डा: भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पहुंची दूसरे चरण में

Wed, 24 Apr 2024 05:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Airport: Land acquisition process reaches second stage
ललितपुर। हवाई अड्डा निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया दूसरे चरण में पहुंच गई है। पहले चरण में भूस्वामियों से आपत्ति मांगी गई थी। अब दूसरे चरण में प्रशासन ने विशेष कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में प्रशासनिक अधिकारियों के अलाव तकनीकी, नगर पालिका व ग्राम पंचायत विभाग के सदस्यों को रखा गया है। यह कमेटी भूमि पर संपत्ति का मूल्यांकन तय करेगी।
विज्ञापन

नगर हद बाहर ग्राम सिवनीखुर्द में प्रस्तावित हवाई अड्डे के लिए करीब 91 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है। 89.50 हेक्टेयर भूमि आपसी सहमति से क्रय कर ली गई थी। करीब 2.5 हेक्टेयर भूमि ऐसी शेष रह गई थी, जिसके स्वामित्व को लेकर मामले न्यायालय में विचाराधीन थे, इसलिए बैनामा नहीं हो पाया। इन भूमियों के अधिग्रहण के लिए जिला प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर शासन स्तर पर नागरिक उड्डयन विभाग को भेजा था। शासन ने प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी। नागरिक उड्डयन विभाग ने भूमि अधिग्रहण के लिए 4.46 करोड़ की धनराशि जमा करा दी है। अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण होते ही हवाई अड्डा का निर्माण प्रारंभ होने की उम्मीद है। पहले चरण में आपत्तियां मांगी गई थीं। करीब दो दर्जन आपत्तियां आईं थीं, जिनका निस्तारण हो चुका है। उपजिलाधिकारी सदर चंद्रभूषण प्रताप सिंह ने बताया कि अधिग्रहण के लिए कमेटी का गठन हो चुका है।
विज्ञापन



पर्यटन और औद्योगिक विकास को मिलेगा नया आयाम
हवाई पट्टी बनने से जनपद हवाई यातायात से जुड़ जाएगा, इससे पर्यटन व औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। निवेशकों का ध्यान इस ओर आकर्षित होगा। नए उद्यम स्थापित होने की संभावनाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed