फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Airport land acquisition gave wings to development

Lalitpur News: एयरपोर्ट की जमीन अधिग्रहण से विकास को लगे पंख

Sat, 31 Dec 2022 06:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Airport land acquisition gave wings to development
ललितपुर। यह वर्ष किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी लोगों को काफी सौगातें मिली हैं। इस वित्तीय वर्ष में मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य में तेजी से स्वास्थ्य क्षेत्र में जनपदवासियों की आस जगी है। बल्क ड्रग पार्क की कार्ययोजना में प्रगति न होने के कारण जरूर मायूसी हाथ लगी है। लेकिन एयरपोर्ट के भूमि अधिग्रहण कार्य में तेेजी आने से जनपद के विकास को नया आयाम मिलने लगा है। खनिज संपदा में जनपद को कई मुख्य खनिज प्राप्त हुए है। जिसमें सोना, प्लेटिनम की पुष्टि हो चुकी है तो वहीं हीरा होने की भी संभावना जगी है। इस प्रकार से यह वर्ष जनपद के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा है।
विज्ञापन

हीरा मिलने के मिले संकेत, प्रयोगशाला में जांच जारी
जनपद को खनिजों की खान कहा जाता है। गिरार और इकौना क्षेत्र में प्रमुख खनिज तत्व सोना और प्लेटिनम होने की पुष्टि हो चुकी है और इसका ग्लोबल टेंडर प्रक्रिया अभी चलायमान है। वहीं कुछ माह पूर्व तहसील पाली के ग्राम बंट में मिले पत्थरों में हीरा होने के संकेत मिले। जिसकी जांच प्रयोगशाला में अभी चल रही है।
विज्ञापन

पर्यटन विकास होने से जगी रोजगार की उम्मीद
जनपद में पर्यटन विकास को लेकर असीम संभावनाएं है। शासन के निर्देश पर जनपद के सात किलों का जीर्णोद्घार किया जा रहा है। तालबेहट की मानसरोबर झील, पीपीपी मॉडल पर पर्यटन क्षेत्र देवगढ़ का विकास के लिए चयनित किया गया है। वहीं जिलाधिकारी ने कनकद्दर जलप्रपात, हाथी कुंड सहित अन्य पर्यटन क्षेत्रों के विकास करने की कार्ययोजना तैयार कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत प्राय हो चुकी बानई नदी को मिला पुनर्जीवन
विकास खंड बिरधा के खितवांस से निकलकर सतरवांस, तालगांव, अनोरा, झरकौन, कल्यानपुरा, कचनौंदा गांव होते हुए कचनौंदा बांध जाने वाली 15 किलोमीटर लंबी बानई नदी जोकि देखरेख के अभाव में कुछ स्थानों पर विलुप्त हो गई थी। इस नदी को पुनर्जीवित कर दिया गया। जिससे इन गांवों की 105.65 हेक्टेयर बंजर भूमि को पानी उपलब्ध होगा और उस पर खेती की जा सकेगी।
265062 राशनकार्ड धारकों को पीएम योजना का अनाज
जनपद में कुल 265062 अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड है। जिसमें 27271 अंत्योदय कार्ड है। अंत्योदय के 71237 यूनिट है। वहीं पात्र ग्रहस्थी के 237891 राशन कार्ड है। जिसमें 870823 यूनिट है। इन राशनकार्ड धारकों को प्रधानमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत हर माह 47107 चावल का वितरण किया गया।
विधवाओं को मिली पेंशन
जनपद में विधवाओं को प्रत्येक तिमाही में तीन हजार रुपये शासन की ओर से इनके खातों में भेजी जाती है। इस वर्ष 22655 विधवा महिलाओं को प्रथम किस्त और 19151 को द्वितीय किस्त के रूप में धनराशि बैंक खातें में पहुंचाई गई है। जबकि 2940 महिलाओं के द्वारा आधार कार्ड लिंक न करने से शासन द्वारा पेंशन की द्वितीय किस्त जारी नहीं की गई। वहीं 38362 वृद्घ महिलाओं को पेंशन जारी की गई।

मनरेगा के तहत 97.47 फीसदी श्रमिकों को मिला काम
जनपद में 202891 मनरेगा जॉबकार्ड धारक है। जिसमें से 150475 सक्रिय जॉब कार्ड है। वित्तीय वर्ष 2022-23 तक मनरेगा मजदूरों का काम देने का लक्ष्य 4395320 रखा गया है। जिसके अनुसार दिसंबर तक का लक्ष्य 3736022 निर्धारित किया गया था। जिसमें अभी तक 3641315 से अधिक जॉब कार्ड धारकों को काम दिया जा चुका है। इस प्रकार 97.47 फीसदी श्रमिकों को काम दिया जा चुका है। इसी प्रकार इस वर्ष 131765 श्रमिकों ने काम मांगा। जिसमें 123080 श्रमिकों को रोजगार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed