फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ahilyabai renovated pilgrimage sites up to Kashi

Lalitpur News: अहिल्याबाई ने काशी तक तीर्थ स्थलों का कराया जीर्णोद्धार

Wed, 21 May 2025 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai renovated pilgrimage sites up to Kashi
ललितपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को महारानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। निबंध, भाषण, रंगोली, पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों को शील्ड और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि मुगलों के लगातार आक्रमण के बाद हमारे तीर्थ स्थान जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच गए थे, महारानी अहिल्याबाई ने उनका पुनर्निर्माण कराया। नर्मदा के आसपास के प्राचीन पंचतीर्थ ओंकारेश्वर, महेश्वर, त्र्यंबकेश्वर आदि को उन्होंने भव्य रूप दिया। इसी तरह सोमनाथ से लेकर काशी तक उन्होंने हजारों घाटों, तीर्थ स्थानों का पुनर्निर्माण कराया। ऐसी महान विभूति से नौनिहालों से लेकर आमजन तक को परिचित होना चाहिए। इस दौरान प्रधानाचार्य अंजना वर्मा, जिला उपाध्यक्ष बसंती लारिया, किरण सेन, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रुचिका बुंदेला, सुनीता पंत सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

तालबेहट। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कार्यक्रम में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि अल्प आयु में अपने सुहाग को खो देने के बाद भी महारानी अहिल्याबाई ने समाज कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनकी इसी दृढ़ता से आक्रांताओं को देश से बाहर भागना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने महारानी अहिल्याबाई के जीवन के बारे में जानकारी दी। विद्यालय की कक्षा दस की छात्रा शिवानी राजपूत और साधना विश्वकर्मा ने भी अपने विचार रखे और भारती ने लघु नाटिका की प्रस्तुति दी।
मेधावी छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रांजलि गुप्ता ने किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह, हरीराम श्रीवास आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य अंजना वर्मा ने आभार व्यक्त किया।

पाली। जिला परिषद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य केएल चौधरी ने कहा कि महारानी ने कुआं, तालाब, मंदिर आदि का निर्माण कराया और अंग्रेजों से भी मरते दम तक लोहा लेती रहीं। उन्होंने महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद अली, उमेश कुमार मिश्रा, जमुना प्रसाद गौतम, योगेश कुमार पांडे, रविंद्र कुमार, नरेंद्र प्रताप, अमित कुमार, कृष्ण कुमार चौरसिया, प्रमोद नामदेव, दीपेश कुमार हुंडैत आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed