Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ahead of Diwali, the market saw purchases ranging from vehicles to gold and silver.

Lalitpur News: दीपावली से पहले बाजार में वाहनों से लेकर सोने-चांदी तक की हुई खरीदारी

Fri, 06 Nov 2026 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Ahead of Diwali, the market saw purchases ranging from vehicles to gold and silver.
ललितपुर। धनतेरस और दिवाली के त्योहार नजदीक आने से बाजार में खरीदारी का उत्साह बढ़ गया है। ग्राहकों ने वाहन, आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक सामान की अग्रिम खरीदारी शुरू की है।
विज्ञापन


बाजार में बढ़ती अग्रिम खरीदारी से कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। ऑटोमोबाइल, सराफा और इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्रों में इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। ऑटोमोबाइल क्षेत्र में कार, बाइक और स्कूटी की मांग बढ़ी है। चार पहिया और दोपहिया वाहनों के शोरूम पर ग्राहक अग्रिम आरक्षण करा रहे हैं। सराफा बाजार में भी धनतेरस की रौनक दिख रही है। सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव के बावजूद ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं। बर्तन बाजार में भी खूब खरीदारी हो रही है। घंटाघर स्थित बाजार में दीपक व पूजन सामग्री की दुकानें सजी हैं। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-------
फोटो 31
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार फोर व्हीलर की बुकिंग बेहतर है। बृहस्पतिवार तक महिंद्रा शोरूम पर धनतेरस के लिए विभिन्न मॉडलों की करीब 122 विभिन्न मॉडलों की कारें बुकिंग हो चुकी हैं। यदि बाजार अच्छा रहा तो उम्मीद है कि दीपावली तक करीब 200 के करीब कारें बेची जाएंगीं।-नरेंद्र यादव, सेल्स मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
फोटो 32
इस बार बर्तनों की खरीददारी के लोग दीपावली के एक हफ्ते पहले से दुकानों पर पहुंचने लगे हैं। ग्राहक नेग के तौर पर चम्मच से लेकर आरओ वाटर, टंकी, पूजन का लोटा, गिलास सेट, बर्तन स्टैंंड, गैस चूल्हा इत्यादि वस्तुएं खरीदने में जुटे हैं। इसके साथ ही कंपनियों की ओर से आकर्षक उपहार भी दिए जा रहे हैं।
जितेंद्र रावत, बर्तन व्यापारी
-----------
फोटो 33
त्योहार के मद्देनजर इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और मोबाइल फोन सहित अन्य घरेलू उपकरणों की खूब बुकिंग हो रही है। कंपनियों की ओर से दिए जा रहे डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और आसान किस्तों की सुविधा ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। मोबाइल फोन, टीवी और फ्रिज की मांग सबसे अधिक बताई जा रही है।

विनोद जैन, इलेक्ट्रानिक कारोबारी
----------
फोटो 34
दीपावली पर अपने प्रियजनों को मोबाइल का उपहार देने के लिए ग्राहक जमकर मोबाइल खरीद रहे हैं। मोबाइल के दाम बढ़ने के बाद भी ग्राहकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। आकर्षक फीचर्स के साथ मोबाइल कंपनियां सुनिश्चित उपहार भी दे रहीं हैं। यह स्कीम ग्राहकों को लुभा रही है। उम्मीद है कि मोबाइल की अच्छी खासी बिक्री होगी। अभी तक दो दिनों में करीब 70 से 80 मोबाइल बेचे जा चुके हैं।
आशीष अग्रवाल, मोबाइल विक्रेता

------------

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed