फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   agyasa raja win compitition

दैलवारा की छात्रा अज्ञासा राजा ने जीती प्रतियोगिता

Fri, 19 Feb 2021 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
agyasa raja win compitition
संकुल बिल्ला में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। चोरा-चोरी शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के निर्देशन में संकुल बिल्ला के समस्त पूर्व माध्यमिक विद्यालय के श्रेष्ठ विद्यार्थियों की एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन डिजिटल माध्यम से गूगल मीट के द्वारा कराया गया। इसमें दैलवारा की छात्रा अज्ञासा राजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस आयोजन में पर्यवेक्षक के रूप में एआरपी अरविंद गौतम व प्रदीप सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे साथ ही जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ताओं का सराहनीय मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता को संचालित करने का कार्य शिक्षक श्रीनारायण पांडे ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से डिजिटल माध्यम से प्रश्न पूछे तथा उनके उत्तरों को चेट बॉक्स में आई प्रतिक्रियाओं के माध्यम से अंकित किया। इस प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बानोनी की छात्रा सुलेखा द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगचारी के सुम्मेर तृतीय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय टौरिया के छात्रा रामदेवी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इन नामों को अगले चरण की प्रतियोगिता में अवसर दिया जाएगा। निर्णायक मंडल में संकुल शिक्षक अखिलेश श्रीवास्तव, संकुल शिक्षक शरद श्रीवास्तव एवं रविंद्र सिंह परमार ने योगदान दिया। आयोजन को सफल बनाने में नोडल संकुल शिक्षक हेमंत तिवारी एवं शरद श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed