फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Agriculture department will provide weed killer on subsidy

Lalitpur News: कृषि विभाग अनुदान पर उपलब्ध कराएगा खरपतवार नाशक

Sun, 07 Jan 2024 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Agriculture department will provide weed killer on subsidy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अब गेहूं की फसल में संकरी व चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार उपज को प्रभावित नहीं कर सकेंगे। इस समस्या के निस्तारण के लिए कृषि विभाग खरपतवार नाशक दवा उपलब्ध कराएगा। किसानों को अनुदान पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।
फसलों के साथ उगे खरपतवार से उपज लगभग 20 प्रतिशत प्रभावित हो जाती है। इससे किसानों की तमाम तैयारियां धरी रह जाती हैं। अब फसलों में होने वाले नुकसान को रोकने के लिए कृषि विभाग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर खरपतवार नाशक उपलब्ध कराएगा। जिला कृषि अधिकारी राजेश भारती ने बताया कि गेहूं की फसल में दो खरपतवार संकरी व चौड़ी पत्ती वाले अधिक होते हैं। संकरी पत्ती वाले खरपतवारों को नष्ट करने के लिए सल्फोसल्फ्यूरॉन 75 प्रतिशत डब्लूजी. (13.5 ग्राम सक्रिय तत्व व 500 एमएल साल्नेन्ट, एक यूनिट) और चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों को मेटसल्फ्यूरान मिथाईल 20 प्रतिशत डब्लूपी. (8 ग्राम सक्रिय तत्व व 200 एमएल साल्वेन्ट यूनिट) का उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन

दोनों खरपतवारनाशी सभी कृषि रक्षा इकाइयों पर उपलब्ध हैं। सल्फोसल्फ्यूरॉन 75 प्रतिशत का विक्रय मूल्य 221 रुपये व अनुदान 88 रुपये प्रति यूनिट है। मेटसल्फ्यूरान मिथाइल 20 प्रतिशत डब्लूपी. का विक्रय मूल्य 38 रुपये व अनुदान 15 रुपये प्रति यूनिट है। खरपतवारनाशी रसायनों के एक यूनिट के सक्रिय तत्वों को साल्वेन्ट में अच्छी तरह घोलकर 200 लीटर पानी में घोल बनाकर एक एकड़ में छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
समस्या होने पर किसान लें जानकारी
फसलों में छीट/रोग संबंधी समस्या के समाधान के लिए सहभागी फसल निगरानी व निदान प्रणाली (पीसीएसआरएस) संचालित है। विभाग द्वारा दो नंबर 9452247111 व 9452257111 जारी किए गए हैं। इस पर किसान अपना नाम, पता व फसल में लगने वाले रोग का विवरण समेत फोटो एसएमएस /व्हाट्सअप के माध्यम से भेजकर अपनी समस्या का समाधान 48 घंटे में प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed