फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Agriculture acr return farmer pradarsan

कृषि कानून वापस लेने को लेकर किसानों का प्रदर्शन

Sun, 07 Feb 2021 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Agriculture acr return farmer pradarsan
ललितपुर। कलक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन ने कृषि कानून को वापस लेने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कृषि कानून के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद अपर जिलाधिकारी को दो अलग-अलग मांग पत्र सौंपे।
विज्ञापन

शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने कृषि कानून को वापस लेने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ग्यारह सूत्रीय मांग पत्र अपर जिलाधिकारी को सौंपा। एक अन्य प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र भी प्रशासनिक अफसर को सौंपा। इसमें जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव ने आरोप लगाया कि बानपुर अंतर्गत ग्राम अजनौरा में शौचालय निर्माण के लिए आई धनराशि हड़प ली गई। इसी तरह बानपुर कैलगुवां मार्ग से पुराधनकुआं तक कई वर्ष से खराब पड़ी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। ग्राम गदयाना में मृतक किसानों के फर्जी हस्ताक्षर दर्शाकर क्राप कटिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई। इन सबकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन

जिले के हर खेत पर पानी एवं बिजली की सुविधा मुहैया कराने, भारत पेट्रोलियम द्वारा बिछाई जा रही पाइप लाइन का मुआवजा चार गुना रेट पर देने, जिमन तीन के कास्तकारों को भूमिधर घोषित करने, वंचित किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि देने, रबी सीजन में बर्बाद हुई दलहनी फसलों का सर्वे कराकर बीमा दिलाने, एमएसपी को कानूनी जामा पहनाने, छब्बीस जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड में दर्ज मुकदमे वापस लेने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने एवं दस साल पुराने ट्रैक्टरों को चलाने की अनुमति देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन पर प्रदेश सचिव लाखन सिंह पटेल, शब्बीर खां मंसूरी, अरविंद यादव, धन सिंह, धनीराम यादव, लक्ष्मन सिंह, सोबरन, अवतार सिंह, रामकुमार मुखिया, पहाड़ सिंह, नंदकिशोर, मलखान सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed