फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   After one year not available medicine in PM jan aaushasdhi center

एक वर्ष बाद भी नहीं मिल पा रहीं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर दवाईयां

Mon, 11 Nov 2019 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
After one year not available medicine in PM jan aaushasdhi center
जिला अस्पताल में स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला अस्पताल में खोले प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र में एक साल बाद भी 40 प्रतिशत दवाएं ही उपलब्ध हो सकी हैं। इसका खामियाजा निर्धन मरीजों को आर्थिक नुकसान उठा कर बाहर से महंगी दवाएं खरीदकर भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निर्धनों परिवार के लोगों को सस्ती दरों पर दवा उपलब्ध कराने के केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र खोले हैं। इसका उद्देश्य है कि गरीब को सस्ती दवा मिले। वर्तमान में लगभग छह सौ प्रकार की दवाएं उपलब्ध होने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सर्जरी के लगभग तीन सौ प्रोडक्ट की सुविधा मुहैया कराई गई है। इसमें 50 प्रतिशत से कम दर पर दवाइयां उपलब्ध कराई जा रहीं है। सुविधा की शुरुआत जिले में जिला अस्पताल से हुई। जिला अस्पताल में एक साल पहले 28 सितंबर को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोला गया। लेकिन, जिला अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र खुले में अब तक पूरी दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं। केंद्र पर सर्जरी का कोई भी सामान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। केंद्र पर 80 प्रतिशत सर्जीकल प्रोडक्ट्स नहीं हैं।
विज्ञापन

केंद्र संचालक का कहना है कि जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा दवाओं की सूची नहीं देने से शेष दवाएं और सर्जरी का सामान केंद्र पर नहीं मिल पा रहा है। इससे प्रधानमंत्री की योजना अस्पताल में उपेक्षा का शिकार हो रही है। इतना ही नहीं, कई निर्धन मरीज बाजार से दवा खरीदने को मजबूर हैं, तो कई मरीज पैसों के अभाव में दवा नहीं खरीद पा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन की उदासीनता के चलते औषधि केंद्र में दवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रहीं है। प्रधानमंत्री द्वारा निर्धनों को सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराने का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 24 घंटे जनऔषधि केंद्र की सुविधा नहीं मिल पा रही है। वर्तमान में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र को केवल 12 घंटे ही खोला जा रहा है। यह केंद्र सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक ही खुल रहा है। जिससे इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को जन औषधि केंद्र की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

प्रधानमंत्री जन औषधिक केंद्र में दवाइयों की कमी के कारण की जानकारी की जाएगी। यदि दवाइयों की सूची की आवश्यकता है तो शीघ्र सूची उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र पर मरीजों को सभी दवाएं मिल सकें।
- डॉ. एस के बासवानी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल पुरुष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed