फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   After investigation, the police closed the case of murder as 'unintentional'

Lalitpur News: हत्या का मुकदमा पुलिस ने जांच के बाद गैर इरादतन में किया तरमीम

Sun, 07 Jan 2024 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
After investigation, the police closed the case of murder as 'unintentional'
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शराब के नशे में चचेरे चाचा को लात मारकर मौत के घाट उतार देने के मामले में दर्ज हत्या का मुकदमा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में तरमीम कर दिया है।
थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम टपरियन में चार जनवरी की देर शाम हरीराम (60) को उसके ही चचेरे भतीजों ने शराब के नशे में लात मार दी थी। हरीराम जमीन पर गिरकर अचेत हो गया था। परिजन उसे अस्पताल ले गए थे। चिकित्सकों ने हरीराम को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मृतक हरीराम के पुत्र बलराम यादव की तहरीर पर ज्ञान सिंह, नंदराम यादव के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया था और दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या के मुकदमे की प्रारंभिक जांच शुरू की। इसके आधार पर हत्या के मुकदमे को गैर इरादतन हत्या में तरमीम कर दिया। थानाध्यक्ष बानपुर जितेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या के मामले को प्रारंभिक जांच के बाद गैर इरादतन हत्या में तरमीम कर दिया गया है। जल्द जांच कर आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। उधर, शराब के नशे में दो भाइयों द्वारा अपने चाचा को लात मार देने से उसकी मौत हो जाने की घटना को लेकर गांव में शनिवार को तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। सभी लोग इस घटना के पीछे शराब के नशे को जिम्मेदार बता रहे हैं। शराब के कारण हुई इस घटना से दो परिवारों के बीच के रिश्तों में आई दरार को लेकर बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed