फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   After getting gangster, now the police is trying to find the former SP and BSP district president

गैंगस्टर लगने के बाद अब पूर्व सपा व बसपा जिलाध्यक्ष को खोजने में जुटी पुलिस

Mon, 30 May 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
After getting gangster, now the police is trying to find the former SP and BSP district president
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला में सात माह पूर्व किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कांड के आरोपी पूर्व सपा और बसपा जिलाध्यक्ष समेत 22 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद सभी आरोपी भूमिगत हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया है। जिसके तहत पुलिस ने आरोपियों के कई ठिकानों पर दबिश दी है। हालांकि अभी तक कोई आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है।
विज्ञापन

सात माह पूर्व किशोरी से कई वर्षों से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। मामले में पूर्व सपा एवं बसपा जिलाध्यक्ष, सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष, बसपा का एक अन्य नेता, ठेकेदार, सभासद एवं किशोरी के परिवार के कई व्यक्ति व महिलाओं समेत 28 आरोपियों पर कोतवाली में मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद इनमें अधिकांश आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद उन्हें जेल भी भेजा जा चुका था, हालांकि इसमें पूर्व सपा एवं बसपा जिलाध्यक्ष समेत सात आरोपियों को पहले ही जमानत मिल गई थी, जबकि कुछ आरोपियों द्वारा जमानत याचिका कोर्ट में दाखिल की हुई है। पूर्व सपा एवं बसपा जिलाध्यक्ष समेत सात आरोपियों को जमानत पर छूटे एक माह ही हुआ था कि पुलिस का शिकंजा उन पर फिर से भारी पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की तो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने भी दो टीमों का गठन कर दिया। जिसके तहत पुलिस टीमों ने पूर्व सपा और पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष समेत जमानत पर रिहा चल रहे सभी आरोपियों की फिर से गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी लेकिन अब तक इनमें से कोई भी आरोपर गिरफ्तार नहीं हो सका।
विज्ञापन

फेसबुक पर सक्रिय पूर्व सपा जिलाध्यक्ष
कोतवाली पुलिस जहां गैंगस्टर के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देकर भी खाली हाथ लौट रही है। वहीं गैंगस्टर के आरोपी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष फेसबुक पर सक्रिय रहकर विभिन्न पोस्ट पर कमेंट भी कर रहे हैं। जबकि पुलिस प्रशासन के पास आधुनिक तकनीक भी मौजूद है, जो सोशल मीडिया पर सक्रिय आरोपियों तक आसानी से पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। जो आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
-विनोद कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed