फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   After four month not captured thief in lalitpur

चार माह बाद भी नहीं हो सका चोरी का खुलासा

Wed, 13 Nov 2019 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
After four month not captured thief in lalitpur
After four month not captured thief in lalitpur
ललितपुर। जिले में अपराधों पर नियंत्रण के भले ही दावे किए जा रहे हों, लेकिन चोरियों के कई मामलों में चार महीने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। कस्बा मड़ावरा में हुई चोरी के खुलासे की जिम्मेदारी एसटीएफ को दी गई है, जबकि जखौरा की चोरी के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

थाना मड़ावारा अंतर्गत कस्बा निवासी नीरज जैन के घर से, जो थाना से लगभग सौ मीटर की दूरी पर है। एक अगस्त की रात में अज्ञात बदमाश घर का रोशनदान तोड़कर घुसे गए थे। उन्होंने नकदी व जेवरात समेत लाखों रुपये की चोरी कर ली थी। घटना की जानकारी होने पर नीरज जैन ने परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। थाना पुलिस को भी जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके का मुआयना कर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस अधीक्षक ने चोरी के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया। दस दिन तक मामले का खुलासा नहीं होने पर परिजनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मामले की जानकारी करने की मांग की थी। इसके बाद आठ सितंबर को चोरी के खुलासे के लिए एसटीएफ को जिम्मेदारी दी गई, लेकिन अब तक चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। इस मामले में थाना प्रभारी को हटा दिया गया था। डीआईजी सुभाष सिंह बघेल ने निरीक्षण किया था और उन्होंने जल्द से जल्द चोरी के खुलासे के निर्देश दिए थे। लेकिन, अब तक चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। इसी तरह थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम लखनपुरा में नौ जून की रात्रि में मंगल सिंह पुत्र फूलसिंह के घर पर चोरी हुई थी। चोरी की समय परिजन छत पर और कुछ लोग कमरों में सो रहे थे। लेकिन, चोरों ने एक के बाद एक चार कमरों के ताले चटका कर चोरी की थी। इसमें घर की महिलाओं के हार व अन्य गहनों के साथ नकदी भी ले गए थे। चोरी की जानकारी घर की महिलाओं को सुबह जागने पर हुई थी। सूचना उन्होंने अन्य परिजनों को दी। परिजनों ने चोरी के मामले को थाना जखौरा में दर्ज कराया गया। लेकिन, अब तक पुलिस इस मामले की तह तक नहीं पहुंच सकी है। इससे पीड़ितों में रोष है।
विज्ञापन

कस्बा मड़ावरा चोरी के खुलासे के लिए एसटीएफ लगाई गई है, जो मामले की जांच कर रही है। उम्मीद है कि जल्द खुलासा होगा। लखनपुरा की चोरी का भी जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अवधेश कुमार विजेता, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed