फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   After asking caste, the youth got down from the taxi, threatened by beating

जाति पूछकर युवक को टैक्सी से नीचे उतारा, मारपीट कर धमकाया

Sat, 27 Aug 2022 11:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
After asking caste, the youth got down from the taxi, threatened by beating
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के पुराना सागर रोड लक्ष्मीपुरा के पास कुछ युवकों ने एक युवक को जाति पूछकर टैक्सी से नीचे उतारकर उसके साथ मारपीट कर दी। युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन नामजद व पांच अज्ञात के विरुद्ध दर्ज की है।
विज्ञापन

24 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में एक युवक को आधा दर्जन से अधिक युवक बीच सड़क पर लात घूंसों से पीट रहे थे। वायरल वीडियो शहर के पुराना सागर रोड लक्ष्मीपुरा के पास का था। वीडियो में पिट रहा युवक कोतवाली अंतर्गत ग्राम मिर्चवारा निवासी बृजेश अहिरवार पुत्र मनोहर अहिरवार था। पीड़ित बृजेश अहिरवार ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि 24 अगस्त की सुबह वह घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार आया था। सामान की खरीदने के बाद शाम करीब पांच बजे वह पुराना सागर रोड पर नदी के पास टैक्सी स्टैंड पर पहुंचा और मिर्चवारा जाने वाली टैक्सी में बैठ गया था।
विज्ञापन

इस दौरान टैक्सी स्टैंड के पास स्थित किराना दुकान संचालक रघुवीर राजा उसके पास आया और उसका नाम और जाति पूछने लगा। इस पर उसने अपना नाम व जाति बताई तो आरोपी ने उसे टैक्सी से उतर जाने को कहा। यह सुनकर वह टैक्सी से नीचे उतर गया। थोड़ी दूर ही पहुंचा था कि पीछे से रघुवीर राजा, हरिओम प्रजापति पुत्र भगवानदास, मिशन कुशवाहा पुत्र दुरजू कुशवाहा निवासी ग्राम मिर्चवारा आए और उस पर एकराय होकर हमला करते हुए मारपीट करने लगे। साथ में जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुऐ टैक्सी में बैठने से मना करने और भागने की बात करने लगे। इसी बीच रघुवीर ने अपने चार-पांच साथियों को आवाज देकर बुला लिया। सभी लोगों ने उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए एकराय होकर मारपीट की। चीख पुकार सुनकर उसकी मां व अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मारपीट के दौरान किसी ने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed