फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   After an argument with her husband, the wife hanged herself and committed suicide.

Lalitpur News: पति से कहासुनी के बाद फंदा पत्नी ने लगाकर दी थी जान

Sun, 12 Oct 2025 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
After an argument with her husband, the wife hanged herself and committed suicide.
- 9 अक्तूबर को ग्राम कैथोरा में छत पर बने कमरे में साड़ी के फंदे पर लटका मिला था शव
विज्ञापन

फॉलोअप -
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। करवाचौथ के दिन शराब पीकर पति के घर आने को लेकर हुई कहासुनी के बाद थाना पाली के गांव कैथोरा निवासी भारती (27) पत्नी अरविंद बिरथरे ने छत पर बने कमरे में साड़ी के फंदे पर लटककर आत्महत्या की थी। भारती ने अपने पति की लंबी उम्र के करवाचौथ का व्रत रखा था और हाथ-पैर में मेहंदी लगाकर शाम को पूजा की तैयारी में जुटी थी कि पति से कहासुनी हो गई थी और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया था।

मृतका के जेठ राजेश के मुताबिक शुक्रवार को करवाचौथ का त्योहार होने पर भारती भी करवाचौथ का व्रत रखे थी। सुबह से ही उसे हाथ और पैरों में मेहंदी लगा ली थी। शाम को वह घर की अन्य महिलाओं संग पूजा की तैयारी कर रही थी। तभी भारती का पति अरविंद पाली से घर आया था। यहां बच्चाें को रोता देख अरविंद ने भारती से उसे चुप कराने को कहा था। तब भारती ने कहा कि एक बच्चे को वह संभाल रही है, दूसरे को वह संभाल ले। इस बातचीत के दौरान अरविंद के शराब के नशे में हाेने का पता भारती को चल गया। भारती ने अपने पति से कहा कि वह उसके लिए करवाचौथ का व्रत रखे है और पानी नहीं पिया, जबकि वह शराब पीकर त्योहार के दिन आ गया। इसी बात को लेकर अरविंद व भारती में कहासुनी होने लगी थी। गुस्से में आकर भारती छत पर चली गई। जब वह काफी देर तक छत से नीचे नहीं आई तो अरविंद छत पर पहुंचा, यहां बने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। रोशनदान से झांककर देखा तो अंदर टिनशेड के पाइप पर साड़ी के फंदे पर भारती लटक रही थी। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और फंदे से नीचे उतारा, लेकिन भारती की मौत हो चुकी थी। जेठ राजेश ने बताया कि उसकी पत्नी व भारती आपस में बहनें थीं और उसका मायका ग्राम जमुनझिर है। वर्ष 2015 में भारती की शादी अरविंद से हुई थी और उसके दो पुत्री व एक पुत्र है। सूचना पर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed