{"_id":"5f51400d8ebc3e81b90068d9","slug":"aedes-larva-found-at-goverment-office-lalitpur-news-jhs175396666","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कार्यालयों में मिले सात एडीज मच्छर के लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
dengu images
- फोटो : dengu images
Link Copied
ललितपुर। शहर के सरकारी कार्यालयों के कूलरों और परिसर में रखे कंटेनरों की जांच में सात एडीज लार्वा पाए गए। जिस पर विभाग ने मौके पर ही सफाई कराई और नोटिस देकर सप्ताह में सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार व सहायक मलेरिया अधिकारी केएससिंह के निर्देशन पर मुख्यालय स्थित कार्यालयों में डेंगू व चिकिनगुनियां की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। जिसमें कूलर व कंटेनरों में एडीज मच्छर के लार्वा पाए गए। मलेरिया निरीक्षण अजब सिंह, हरिशचंद्र नामदेव, ज्ञानेंद्र गौतम ने एक दर्जन कार्यालयों के कंटेनरों व कूलरों की जांच की, जिसमें बीएसएनएल कार्यालय में दो और एलआईसी कार्यालय में पांच एडीज मच्छर के लार्वा पाए गए। इस पर स्वास्थ विभाग की टीम ने मौके पर ही खाली कराया। विभागीय अधिकारियों को नोटिस देकर चेतावनी दी है कि, सप्ताह में एक बार सभी कूलरों व कंटेनरों की सफाई की जाए। सूखने के बाद दोबारा पानी भरा जाए। इसके अलावा मत्स्य विभाग, उधान विभाग, यूको बैंक, यूनाइटेड बैंक में लार्वा नहीं पाया गया। टीम ने शरीर को पूरी तरह से ढके रहने वाले कपड़े पहने के लिए जागरूक किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यालयों में रखे कूलरों की नियमित सफाई करें। सूखने के बाद पानी भरें। इसके अलावा सभी को अपने घरों की छतों पर रखे पुराने बर्तन व टायरों में पानी जमा न होने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।