{"_id":"65d124980e58caf3a80d4816","slug":"advocates-went-on-a-fast-by-closing-the-court-gate-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-110562-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: न्यायालय का गेट बंद कर अधिवक्ताओं ने किया क्रमिक अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: न्यायालय का गेट बंद कर अधिवक्ताओं ने किया क्रमिक अनशन
विज्ञापन
संंवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। पीठासीन अधिकारियों की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई। शनिवार को तहसील बार संघ की अगुआई में अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर का गेट बंद कर क्रमिक अनशन किया।
महरौनी न्यायालय में कई महीनों से पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा कर दी थी। अधिवक्ताओं ने शनिवार को न्यायालय के मुख्य गेट पर बैठकर 11 से दो बजे तक क्रमिक अनशन किया और नारेबाजी की। बार संघ अध्यक्ष श्याम बिहारी तिवारी ने कहा कि जिला मुख्यालय पर जजों की संख्या पर्याप्त होने के बाद भी महरौनी के न्यायालय में नियुक्ति नहीं की जा रही है। अधिवक्ताओं के साथ वादकारियों ने भी जजों की नियुक्ति की मांग की है।
क्रमिक अनशन अजय कुमार दीक्षित व देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम बिहारी तिवारी, सचिव लोक पाल सिंह बुंदेला, पूर्व सचिव बहादुर सिंह परमार, पूरन सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, कालका प्रसाद यादव, अखिलेश दीक्षित, सर्फ राज अली, अनिल दीक्षित, अजय पांडेय, अरविंद यादव, बलराम कुशवाहा, प्रहलाद सिंह, ब्रजेश त्रिपाठी, संजय खरे, दिग्विजय सिंह, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, राज शेखर पांडेय, राम पाल सिंह, अमर सिंह, इंद्रभान सिंह, रत्नेश विहारी वैद्य आदि मौजूद रहे।