फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   advocate demand toll free

अधिवक्ताओं को टोल प्लाजा पर टोल किया जाए फ्री

Wed, 16 Dec 2020 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
advocate demand toll free
advocate1.jpg - फोटो : advocate1.jpg
ललितपुर। जिले के कई अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अधिवक्ताओं के लिए टोल फ्री करने की मांग की है। इसमें कहा गया कि अधिवक्तागण न्याय हित के कार्य से तालबेहट न्यायालय में आते-जाते रहते हैं। इस दौरान उन्हें ग्राम बीघाखेत में बने टोल प्लाजा पर अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में बताया कि टोलप्लाजा पर कर्मचारी अधिवक्ताओं की एक बात नहीं सुनते हैं। ऐसे में अधिवक्ताओं को टोल टैक्स देना पड़ता है। इसे ध्यान में रखकर अधिवक्ताओं को टोल प्लाजा पर कार्ड दिखाकर टोल फ्री किया जाए। इस मौके पर हरदयाल सिंह, पवन कुमार तिवारी, अनुराग सिंह, अजय तोमर, मुकेश करमरा, जानकी प्रसाद, शशिकांत सिंह, ओमप्रकाश घोष, मुकेश कुमार कटारे, अरूण लोहिया, रविकांत दीक्षित, अंकित पटैरिया, अजय सिंह राजपूत, हरिओम शरण नायक, राहुल कुमार चौधरी, सुनील कुमार देवलिया, महेंद्र यादव, कमलेश कुमार गुप्ता, पुष्पेेंद्र सिंह चौहान, मधुसूदन, राजेंद्र कुमार रजक, जगदीश सिंह, केशमान सिंह, पुष्पेंद्र गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed