फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Advocate and registry writer, vendor face to face regarding kiosk

Lalitpur News: खोखे को लेकर अधिवक्ता और रजिस्ट्री लेखक, वेंडर आमने-सामने

Wed, 28 Feb 2024 02:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Advocate and registry writer, vendor face to face regarding kiosk
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। तहसील की गैलरी से अधिवक्ताओं को हटाने के बाद उन्हें बैठने के लिए आरक्षित स्थान पर रखे रजिस्ट्री लेखकों एवं वेंडरों के खोखे (डिब्बों) को लेकर अधिवक्ताओं एवं लेखकों में तनाव की स्थिति बन गई है। मंगलवार को जहां रजिस्ट्री लेखकों और वेंडरों ने जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया, वहीं अधिवक्ताओं ने बैठक कर रजिस्ट्री लेखकों एवं वेंडरों पर हठधर्मिता का आरोप लगाया।
जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में रजिस्ट्री लेखक एवं वेंडरों ने बताया कि तहसील बार संघ तालबेहट द्वारा दस्तावेज लेखकों एवं स्टाम्प वेंडरों को बलपूर्वक हटाकर उनका शोषण किया जा रहा है। तहसील परिसर में काफी जगह मौजूद है, फिर भी बार संघ खाली पड़ी भूमि में चैंबर न बनाकर उन्हें डिब्बे हटाने को बाध्य कर रहा है और तरह-तरह की धमकियां दे रहा है। इसके अलावा बार संघ पर डिब्बा न हटाने पर 1000 रुपये प्रतिमाह हर दस्तावेज लेखक व स्टांप वेंडर से किराये के तौर पर वसूलने सहित कई आरोप लगाए। ज्ञापन पर लक्ष्मी जोशी, गोवर्धन शृंगऋषि, मुकेश नायक, राहुल सिंह, जयदीप, जागेश्वर, रमेश कुशवाहा, विनोद कुमार, आशाराम कुशवाहा, रवींद्र रावत, अमरीष रावत, मंयक त्रिपाठी, देशराज कुशवाहा, रोहित कंचन, आनंद कुमार जैन के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन

===
अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री लेखकों पर लगाया तानाशाही का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। मंगलवार को बार संघ की एक बैठक अध्यक्ष जहेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। रजिस्ट्री लेखकों एवं स्टांप वेंडरों पर मनमानी करने का आरोप लगाया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जहेंद्र सिंह ने कहा कि राजस्व अधिकारियों के कहने पर समस्त अधिवक्ताओं ने गैलरी को खाली कर दिया। वादकारियों की सुविधा के लिए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की पहल पर दो नए न्यायालयों के संचालन की उम्मीद है, जिसके लिए अधिवक्तागण अपना स्थान तक छोड़ कर बाहर आ गए हैं। लेकिन स्टांप वेंडरों एवं रजिस्ट्री लेखक एसडीएम और तहसीलदार की बात को न मान कर मनमानी कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि रजिस्ट्री लेखकों एवं स्टांप वेंडरों द्वारा किसानों के साथ की जा रही लूट का खुलासा न हो, इसलिए वह रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने आना नहीं चाह रहे हैं। बैठक में हरीराम राजपूत, रामगोपाल झा, हरीराम श्रीवास, रामरतन कुशवाहा, रक्षपाल सिंह, सुनील श्रीवास, भास्कर मिश्रा, जितेंद्र नायक, राहुल राजा, इंद्रपाल सिंह, राघवेंद्र सिंह, बृजलाल कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री कृपाल सिंह राजपूत ने किया।

रजनीश का फाइल फोटो।

रजनीश का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed