फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Advocate all work close

कोरोना के चलते वकीलों ने किया काम बंद

Fri, 20 Mar 2020 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Advocate all work close
तालबेहट। कोरोना वायरस के चलते सरकार सख्त कदम उठा रही है। इससे कारोबार प्रभावति हो रहा है। अधिवक्ताओं ने सुरक्षा को देखते हुए 31 मार्च तक काम बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कार्यालयों में जनता की भीड़ कम नहीं हो रही है। बैकों में भीड़ लग रही है। कोरोना के डर से सरकार भीड़ भाड से बचने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। लेकिन, बैंकों में सुबह से शाम तक बैंक कर्मी लोगों से घिरे रहते हैं। यही स्थिति तहसील और कई सार्वजनिक कार्यालयों में बनी है। कोरोना के चलते तहसील के अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय के निर्णय के क्रम में 31 मार्च तक न्यायालय में कार्य नहीं करने का निर्णय लिया है। ऐसी स्थिति में अब न्यायालय में कोई काम नहीं होगा। कोरोना की वजह से बाजारों में मंदी का दौर जारी है। शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन

सोने- चांदी के दामों में भी कमी आने से सराफा कारोबारियों को नुकसान हो रहा है। कोर्ट बंद करने का फैसला सही कदम है।
- एडवोकेट गजेंद्र नायक, आयकर/ बिक्रीकर अधिवक्ता
हाई कोर्ट के निर्देश पर न्यायालय बंद होने का जो निर्णय लिया गया है, वह जनता के स्वास्थ्य के प्रति उचित है। इस दौरान न ही कोई वसूली की जा सकती है और न ही किसी मकान का ध्वस्तीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामनारायण पाठक, डीजीसी राजस्व
भीड़ वाले स्थानों पर रोक लगाने के अलावा स्वास्थ्य केन्द्रों में बेहतर इंतजाम किए जाएं और लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार- प्रसार कराया जाए। न्यायालय बंद होने के अलावा रजिस्ट्री एवं नकल निकासी पर भी प्रतिबंध लगाना चाहिए।
- हरीराम श्रीवास, पूर्व महामंत्री बार एसोसिएशन तालबेहट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed